कार में लगी आग, तला बड़ा हादसा, ऐसे पाया काबू
बरेली। देहात के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक बड़ी दुर्घटना टल गई जब नेशनल हाईवे पर औंध गांव के पास एक चलती कार में अचानक आग लग गई। रामपुर निवासी मुजीब खान अपने परिवार के साथ बरेली जा रहे थे। तभी धनेटा के पास नदी के निकट उनकी वैगनआर कार (UP22AP 2763) आग का गोला बन गई।
गनीमत रही कि मुजीब खान और उनके परिवार के सदस्य समय रहते कार से बाहर कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। परिवार की सूझबूझ और तत्परता ने उन्हें एक बड़ी दुर्घटना से बचा लिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत की। पुलिस ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से हाईवे को कुछ समय के लिए बंद कर दिया। प्रभारी निरीक्षक फतेहगंज पश्चिमी ने बताया कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू किया और दोनों तरफ के रास्ते को फिर से खोल दिया।