सबसे कम उम्र में नेशनल बार एग्जाम पास कर फरहान ने किया क्षेत्र का नाम रोशन
1. वरिष्ठ सपा नेता नजाकत खान का बेटा है फरहान
बरेली, हसीन दानिश। नवाबगंज क्षेत्र के लभेड़ा निवासी फरहान रजा खान ने अपनी उपलब्धि से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वरिष्ठ समाजवादी नेता और समाजवादी अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नजाकत खान के पुत्र फरहान ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित नेशनल बार एग्जाम (एनबीई) को सबसे कम उम्र में उत्तीर्ण कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया।
फरहान की इस सफलता पर उनके परिवार, रिश्तेदारों और पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनकी सफलता को लेकर बधाइयों का तांता लगा हुआ है। लोग उनकी मेहनत और लगन की सराहना कर रहे हैं। वहीं फरहान अपनी इस उपलब्धि के बाद अपने माता-पिता, गुरुजनों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि यह सफलता मेरे परिवार और शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा मेरी मेहनत का परिणाम है। मैं भविष्य में अपनी क़ानूनी विशेषज्ञता से समाज की सेवा करने के लिए तत्पर रहूंगा।