फतेहगंज पश्चिमी मे धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस
फतेहगंज पश्चिमी में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। स्कूलों, सरकारी संस्थानों और थाना परिसर में झंडारोहण व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
➡️ फतेहगंज पश्चिमी में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से सम्पन्न
➡️ स्कूलों में झंडारोहण व सांस्कृतिक कार्यक्रम
➡️ थाना परिसर में तिरंगा शान से लहराया
➡️ नगर पंचायत व ब्लॉक कार्यालय में समारोह
सुन्दर राजपूत । जन माध्यम
फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)। कस्बा और देहात क्षेत्र मे धूमधाम से 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। कस्बे के रेड रोज पब्लिक स्कूल मे प्रबन्धक अजय सक्सेना ने झंडारोहण किया। स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। प्रधानाचार्य प्रियंका सक्सेना सहित समस्त अध्यापक और बच्चे मौजूद रहे। यूनिक मॉडल इंटर कॉलेज मे पूर्व चेयरमेन विजय कुमार गुप्ता ने झंडारोहण किया। इस मौके पर प्रबंधक रमन जायसवाल प्रधानाचार्य जसवीर सिंह व कॉलेज के बच्चे और स्टॉफ मौजूद रहा।गुरु हरि कृपा इंटर कॉलेज मे प्रधानाचार्य राजीव मिश्रा ने ध्यजा रोहण किया इस मौके पर कॉलेज का स्टॉफ और बच्चे मौजूद रहे. उड़ान ग्लोवल स्कूल मे चेयरमेन वीरपाल मौर्य ने झंडा रोहण किया इस मौके पर प्रधानाचार्य विनोद कुमार प्रजापति समस्त स्टॉफ और स्कूल के बच्चे शामिल रहे। गणतंत्र दिवस के अवसर पर थाना परिसर मे तिरंगा शान से लहराया। थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह के साथ समस्त पुलिस कर्मी उपस्थिति रहे। नगर पंचायत कार्यालय मे अध्यक्ष इमराना बेगम ने झंडा फायराया। अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर के साथ समस्त कर्मचारी शामिल रहे। ब्लाक कार्यालय पर ब्लाक प्रमुख किरन यादव व प्रतिनिधि सतेंद्र यादव ने झंडारोहण किया। इस मौके पर ब्लाक के समस्त स्टॉफ मौजूद रहा। कस्बा एवं ग्रामीण क्षेत्र के सभी सरकारी संस्थानों व प्राइमरी व जूनियर स्कूलों मे गणतंत्र दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया।