मीरगंज कोतवाली पुलिस ने 97 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को दबोचा 

मीरगंज पुलिस ने रात्रि चेकिंग के दौरान 97 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर इलियास को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में जेल भेजा।

मीरगंज कोतवाली पुलिस ने 97 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को दबोचा 
HIGHLIGHTS:

➡️ मीरगंज पुलिस ने 97 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर पकड़ा
➡️ मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम की घेराबंदी
➡️ तस्कर इलियास फरार होने की कोशिश में था
➡️ जामा तलाशी में मिली 97 ग्राम स्मैक
➡️ पुलिस टीम: SI पंकज कुमार सहित 6 सदस्य
➡️ आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा, जेल भेजा गया

कर्ण पाल सिंह/ जन माध्यम

मीरगंज। बरेली मंगलवार बीती रात्रि के दौरान पुलिस जब रात्रि  में चेकिंग के दौरान सिरौली  चौराहे पर व्यस्त थी उसी समय मुखबिर से सूचना मिली की एक संदिग्ध व्यक्ति मीरगंज फ्लाईओवर के पास बनी मजार के समीप नगरिया सादात जाने वाले रास्ते पर खड़ा है उप निरीक्षक पंकज कुमार हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो संदिग्ध व्यक्ति मौके से फरार होने की कोशिश कर रहा था तभी पुलिस टीम ने चारों तरफ से उसकी घेराबंदी करके दबोच लिया जामा तलाशी के दौरान उसके पास से 97 ग्राम स्मैक मिली। तस्कर इलियास पुत्र खान मोहम्मद उम्र 28 वर्ष निवासी सनईया रानी थाना सीबीगंज जनपद बरेली का  है।
तस्कर को गिरफ्तार करने वाली टीम उप निरीक्षक पंकज कुमार हेड कांस्टेबल अनुज मलिक, दीपक कुमार ,कांस्टेबल अमित कुमार, रजत मलिक, और अंकुर टीम में शामिल थे 
थाना प्रभारी संजय तोमर ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर आज उसे जेल भेज दिया गया।