पारिवारिक रिश्ते में मारपीट, महिला का हाथ टूटा
शाही के नरखेडा में दो दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट शुरू हुआ। सपा जिला सचिव रामबहादुर लोधी ने उद्घाटन कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और मीरगंज में स्टेडियम बनवाने का वादा किया।
➡️ शाही के नरखेडा में दो दिवसीय विशाल वॉलीबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ।
➡️ सपा जिला सचिव रामबहादुर लोधी ने फीता काटकर किया आयोजन का उद्घाटन।
➡️ खिलाड़ियों को बताया देश की शान, ग्रामीण स्तर पर खेल आयोजनों पर दिया जोर।
➡️ सपा सरकार आने पर मीरगंज में आधुनिक स्टेडियम बनवाने का किया वादा।
➡️ ग्राम प्रधान छत्रपाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में उमड़ी खेलप्रेमियों की भारी भीड़।
करण पाल सिंह/ जन माध्यम
मीरगंज,बरेली। क्षेत्र के गांव लभेड़ा दुर्गा प्रसाद में एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। परिवार के ही सदस्यों द्वारा महिला और उसके परिवार के साथ हिंसा की गई। मामला उस समय सामने आया जब गीता नामक महिला ने अपनी भतीजी से उधार लिए गए 75 हजार रुपए की राशि में से 15 हजार रुपए लौटाने के लिए अपनी चाची के पास गई।
शुरुआत में दोनों पक्षों में विवाद हुआ। बताया गया है कि गीता और उसके भाई मुकेश ने महिला के साथ मारपीट की। जब इस बीच पीड़ित महिला की मां भगवती बीच में आईं, तो उन पर भी हमला किया गया और मारपीट के दौरान उनका हाथ टूट गया। पीड़ित कृपाल सिंह ने घटना की तहरीर थाना कोतवाली में दी है। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री मीणा और पत्नी भगवती के साथ जान से मारने की नियत से हमला किया गया। उन्होंने पुलिस से आग्रह किया है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और न्याय सुनिश्चित किया जाए। मीरगंज पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिन लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई है उनमें गीता, मुस्कान, ओंकार और गीता का भाई मुकेश शामिल हैं। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
स्थानीय लोग इस घटना से सकते में हैं और परिवार में उत्पन्न हुए विवाद और हिंसा को लेकर गहरी चिंता व्यक्त कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून के अनुसार सभी आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।