सरधना में महिला पर हमला, किशोरी का अपहरण
सरधना के कपसाड़ गांव में युवकों ने महिला पर हमला किया और नाबालिग किशोरी को अपहरण करने का प्रयास किया। महिला गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।
➡️ सरधना के कपसाड़ गांव में महिला पर हमला
➡️ नाबालिग किशोरी को अपहरण करने का प्रयास
➡️ महिला गंभीर रूप से घायल, मेरठ के अस्पताल में भर्ती
➡️ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की
हशमे आलम/ जन माध्यम
सरधना,मेरठ । थाना सरधना क्षेत्र के गांव कपसाड़ में बुधवार सुबह एक महिला के साथ मारपीट और नाबालिग किशोरी के अपहरण का प्रयास हुआ। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे मेरठ के एसडीएस ग्लोबल हॉस्पिटल, मोदीपुरम में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
पीड़ित के अनुसार, महिला अपनी 17 वर्षीय बेटी के साथ खेत में गन्ने की सिंचाई के लिए जा रही थी। रजबहे के पास कुछ युवकों ने उन्हें रास्ते में रोका और महिला व किशोरी के साथ अभद्र व्यवहार किया। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला पर जातिसूचक गालियां देते हुए फरसे से हमला किया, जिससे महिला बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी नाबालिग किशोरी को लेकर फरार हो गए।
घटना की सूचना पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।