मीरगंज में सजीव प्रसारण के साथ बांटी गई पोषण पोटली

मीरगंज तहसील सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने अयोध्या में आयोजित मुख्यमंत्री के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा। उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्यकत्रियों को सम्मानित किया गया।

मीरगंज में सजीव प्रसारण के साथ बांटी गई पोषण पोटली
HIGHLIGHTS:

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने अयोध्या के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा।

उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्यकत्रियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

बच्चों और धात्री महिलाओं के लिए पोषण पोटली वितरित की गई।

जन माध्यम
मीरगंज।
तहसील सभागार में मंगलवार को बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के सौजन्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें ब्लॉक की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं ने अयोध्या में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा।

मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के कल्याण और सशक्तीकरण के लिए लगातार कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि के साथ उन्हें और उनके परिवारों को पांच लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुविधा से जोड़ा गया है। यूनिफॉर्म के लिए दी जाने वाली साड़ी की प्रोत्साहन राशि बढ़ाए जाने की भी जानकारी दी गई।

एसडीएम निधि शुक्ला और ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण ने कार्यकत्रियों के समर्पण की सराहना की। उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्यकत्रियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बच्चों और धात्री महिलाओं में कुपोषण दूर करने के उद्देश्य से पोषण पोटली भी वितरित की गई।

कार्यक्रम में सीडीपीओ भानुप्रताप, वरिष्ठ भाजपा नेता केपी राना, रमेश कुर्मी समेत विभागीय अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां व सहायिकाएं मौजूद रहीं।