PDA का एजेंडा लेकर जनता के बीच पहुंचे पार्टी कार्यकर्ता: सुल्तानी
समाजवादी पार्टी के शहर और कैंट विधानसभा क्षेत्रों की संयुक्त मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने पार्टी के 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव के नेतृत्व में जनकल्याणकारी सरकार बनाने के लक्ष्य को साझा किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से PDA के एजेंडे को जनता तक पहुंचाने की प्राथमिकता पर जोर दिया। बैठक में बीजेपी सरकार की नीतियों पर आलोचना की गई, जिसमें समाज में नफरत फैलाने, आर्थिक विषमता बढ़ाने और शिक्षा व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने की बात की गई। पार्टी नेताओं ने समाज में समानता, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। प्रमुख नेताओं ने सरकार के खिलाफ संघर्ष और समाजवादी पार्टी के विकास के दृष्टिकोण को साझा किया।
बरेली। समाजवादी पार्टी के महानगर के शहर और कैंट विधानसभा क्षेत्रों की संयुक्त मासिक बैठक आयोजित हुई। पार्टी के महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देश देतें हुए कहा कि हमारा लक्ष्य 2027 का विधानसभा चुनाव में जनकल्याणकारी सरकार अखिलेश यादव के नेतृत्व में बनवाना है। इसलिए कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों की पहली प्राथमिकता पीडीए का एजेंडा जनता के बीच लेकर जाना है। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि जनता ने लोकसभा चुनाव में सपा को उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी बनाया है तो उसके पीछे की ताकत पीडीए समाज ही है। उन्होंने कहा कि भाजपा समाज में नफ़रत फैलाकर आर्थिक विषमता पैदा कर रहीं है। इस सरकार की नीतियाँ शिक्षा व्यवस्था को चौपट कर देना चाहती हैं और सभी को धार्मिक द्वन्द में उलझाना चाहती है। यह सरकार नहीं चाहती कि देश के पीडीए समाज के युवा पढ़ें लिखें यह सरकार हर क्षेत्र में निजीकरण कर साजिश करके आरक्षण समाप्त करना चाहती है।
शहर विधानसभा से प्रत्याशी रहें राजेश अग्रवाल ने कहा समाजवादी पार्टी सभी धर्मो, सभी वर्गों का सम्मान करती है समाजवादी पार्टी हमेशा निर्बल और पीड़ित के साथ खड़े होकर मजबूती से उनकी लड़ाई लड़ती है। हमारे नेता अखिलेश यादव जाति धर्म की राजनीति से अलग हटकर विकास के मुद्दे पर राजनीति करते हैं वह चाहते हैं सभी को रोजगार के अवसर हों, सभी बेहतर शिक्षा और अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें इसके लिए हम सरकार में आना चाहतें हैं।
महानगर उपाध्यक्ष और शहर विधानसभा प्रभारी शेर सिंह गंगवार ने कहा भाजपा की नीतियों के कारण प्रदेशवासियों को दुश्वारियों के सिवा कुछ और नहीं मिला, इनके राज में महंगाई चरम पर है, किसान, नौजवान, मज़दूर और व्यापारी सभी परेशान हैं। यह लोग ऊंच - नीच की भावना रखकर काम करते हैं।
बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सोनकर ने कहा कि भाजपा पीडीए यानि बहुजन समाज से नफरत करती है और पीडीए समाज के महानायकों को अपशब्द बोलकर अपमान करती है। भाजपा लोकतंत्र के लिए घातक है हमें गर्व है कि समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव के नेतृत्व में लोकतंत्र और संविधान बचाने की लड़ाई मज़बूती के साथ लड़ रहीं है।
कैंट विधानसभा अध्यक्ष रोहित राजपूत ने कहा लोधी समाज के व्यक्ति को कैंट विधानसभा का अध्यक्ष पार्टी ने बनाया है जिसका फायदा हमें विधानसभा चुनाव में मिलेगा ज़ब से यह जिम्मेदारी हमें मिली है तब से हमनें अपनी लोधी बिरादरी के 50 प्रमुख लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने का काम किया है।
बैठक में दिनेश यादव, गोविन्द सैनी, राजेश मौर्या, डॉ. शफीक उद्दीन, सूरज यादव, सुरेन्द्र मिश्रा, कैंट विधानसभा अध्यक्ष रोहित राजपूत, पार्षद अब्दुल कयूम मुन्ना, पार्षद अब्दुल सलीम अंसारी, जितेंद्र मुंडे, महानगर सचिव महेश यादव, हरीओम प्रजापति, संजय वर्मा एड., नाजिम कुरैशी, बाबर अली उर्फ़ डॉक्टर चाँद, ऋषि यादव, लोहिया वाहिनी महानगर अध्यक्ष मेराज़ अंसारी, अनुसूचित जाति एवं जनजाति प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष सुनील सागर, मजदूर सभा के महानगर अध्यक्ष अशफ़ाक़ चौधरी, इश्तियाक सकलैनी, नन्द किशोर यादव, शिवम प्रजापति, नीरज सैनी, अमर राठौर, अनूप सागर, रेहान अंसारी, महेन्द्र बिक्रम, रामसेवक प्रजापति, मनसुख राजपूत, राजेंद्र राजपूत, हाजी शकील अशरफी, तौकीर खान, राजकुमार लोधी, राहुल राजपूत, रिजवान खान, नौशाद खान, डॉक्टर सी. पी आर्या आदि प्रमुख पदाधिकारियों की मौजूद रहे।