गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा पंडाल, कलाकारों ने बांधा समां
पूरनपुर में सराफा संघ और महाराष्ट्र मित्र मंडल ने 19वां गणेश चतुर्थी महोत्सव धूमधाम से मनाया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
सराफा संघ पूरनपुर और महाराष्ट्र मित्र मंडल ने 19वां श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव धूमधाम से मनाया।
मुरादाबाद से आए कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया।
विधायक बाबूराम पासवान समेत कई अतिथियों ने भगवान श्री गणेश के दर्शन किए।
जन माध्यम
पूरनपुर, पीलीभीत। सराफा संघ (रजि.) पूरनपुर एवं महाराष्ट्र मित्र मंडल के संयुक्त तत्वावधान में 19वें श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव का भव्य आयोजन धूमधाम से किया गया। महोत्सव के दौरान गणपति बप्पा के जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा पंडाल भक्तिमय हो उठा। मुरादाबाद से आए कलाकारों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में विधायक बाबूराम पासवान, प्रफुल्ल मिश्र, अरविंद सिंह समेत कई अतिथियों ने पहुंचकर भगवान श्री गणेश के दर्शन किए। आयोजक समिति एवं सराफा संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष नितिन वर्मा स्वर्णकार ने अतिथियों का पटका ओढ़ाकर और तिलक लगाकर स्वागत किया।
गणेश वंदना और भक्ति गीतों की प्रस्तुतियों के बीच श्रद्धालु देर तक कार्यक्रम में जुटे रहे। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने आयोजन में भक्ति के साथ उत्सव का रंग भी भर दिया।
इस दौरान संजय गुप्ता, पुनीत पांडे, आशीष रस्तोगी, सुशील वर्मा, पंकज वर्मा, श्याम वर्मा, रमेश वर्मा, मयंक वर्मा, अरविंद वर्मा, दिनेश वर्मा, मुकेश वर्मा, सुमित वर्मा, बृजमोहन खंडेलवाल, व्यापार मंडल के विजय पाल विक्की सहित मराठा समाज से हरि मराठा, गणेश मराठा, अमोल मराठा, सतीश मराठा, सुयोग पाटिल, संग्राम पाटिल और सुदर्शन कोलकर समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी व श्रद्धालु मौजूद रहे।