नियाज़ी की पहल पर रिछा-जहानाबाद मार्ग पर मरम्मत का कार्य शुरू साइन बोर्ड भी लगेंगे, मिलर्स ने जताया अभार।

रिछा राइस मिलर एसोसिएशन अध्यक्ष अतहर हुसैन नियाजी की पहल से रिछा-जहानाबाद रोड पर मरम्मत कार्य शुरू। रेलवे स्टेशन से दमखोदा तक बड़े गड्ढे भरेंगे, मिलर्स खुश।

नियाज़ी की पहल पर रिछा-जहानाबाद मार्ग पर मरम्मत का कार्य शुरू साइन बोर्ड भी लगेंगे, मिलर्स ने जताया अभार।
HIGHLIGHTS:

↗️ नियाजी की पहल → रिछा-जहानाबाद रोड मरम्मत शुरू!
↗️ रेलवे स्टेशन से दमखोदा तक बड़े गड्ढे भरेंगे
↗️ साइन बोर्ड + रिफ्लेक्टर्स जल्द लगेंगे
↗️ पहले भी नियाजी ने कराई कई सड़कों की मरम्मत
↗️ डांडी हमीर, रिछा फाटक रोड पहले हो चुके ठीक
↗️ तेजनगर-मिंतरपुर रोड पर भी जल्द काम
↗️ डांडी हमीर-बंजरिया रोड के लिए जतिन प्रसाद से मांग
↗️ राइस मिलर्स ने नियाजी-PWD को थैंक्स कहा
Suggested Full URL:

मुमताज़ अली/ जन माध्यम।

देवरनियां, बरेली। देश-विदेध में बासमती चावल की खूशबू बिखेरने वाले चावल नगरी रिछा में अतहर हुसैन नियाज़ी के अगुवाई वाली राइस मिलर एसोसिएशन द्वारा उठाए गए विकास के मुद्दे धरातल पर दिखने लगे हैं। इसी कडी में सबसे प्रमुख कार्य  रिछा-जहानाबाद मार्ग की मरम्मत पर वूहस्पतिवार से काम शुरू हो गया है।
रिछा राइस मिलर एसोसिएशन अध्यक्ष अतहर हुसैन नियाज़ी समय- समय पर राइस मिलर्स और आम जन मानस के मुद्दे उठाते रहे हैं। वह सड़को से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता से उठाते है। अध्यक्ष अतहर हुसैन द्वारा रिछा-जहानाबाद रोड पर गड्ढों की मरम्मत का मुद्दा पीडब्ल्यूडी विभाग के सामने उठाया था। इसके लिए नियाज़ी ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पीडब्ल्यूडी से बात की थी। नियाज़ी की मांग पर पीडब्ल्यूडी के अफसरों ने अवगत कराया था, कि रिछा-जहानाबाद रोड पर साइन बोर्ड लग चुके हैं, साथ ही रिफ्लेक्टर्स के लिए बजट आने का इंतज़ार है, उसके बाद काम शुरू हो जाएगा। रोड की मरम्मत के बारे में विभाग द्वारा काम शुरू होने की बात की थी। वूहस्पतिवार से  पीडब्ल्यूडी विभाग ने मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया है। जिसमे रिछा-जहानाबाद रोड पर रेलवे स्टेशन से दमखोदा तक बड़े गड्ढों की मरम्मत की जाएगी। गौरतलब है के इससे पहले नियाज़ी ने रिछा रेलवे फाटक के रोड की मरम्मत, डांडी हमीर रोड की मरम्मत का मुद्दा उठाया था जो कार्य पूर्व में हुए थे। जिससे आम लोगो के साथ मिलर्स को फ़ायदा हुआ था। इसके साथ ही नियाज़ी ने रिछा टेलीफोन टावर से तेजनगर मिंतरपुर रोड की मरम्मत का मुद्दा उठाया था, जिसमे बताया गया था कि मंडी विभाग द्वारा इस रोड को लेकर कार्रवाई आगे बढ़ रही है, जल्द ही इस रोड पर भी कार्य शुरू होगा। डांडी हमीर से बंजरिया रोड को लेकर नियाज़ी ने केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद के समक्ष मांग की थी, जिसमे पीडब्ल्यूडी द्वारा बताया गया कि रोड पहले गन्ना विभाग द्वारा पड़वाया गया था, और अब ये रोड पीडब्ल्यूडी को ट्रांसफर हो गया है। अभी डीएलपी पीरियड चार साल का होने के कारण इस रोड को गन्ना विभाग द्वारा ही बनवाया जा सकता है। इस रोड को तत्कालीन पीलीभीत सांसद वरुण गांधी द्वारा पड़वाया गया था 2022-23 में और इस रोड की एक बार मरम्मत होने के बावजूद रोड की हालत ख़राब है, और रोड़ से सरिया बाहर निकल रही है। नियाज़ी ने बताया के डीएलपी पीरियड में होने के कारण गन्ना विभाग ही मरम्मत करा सकता है, और उसके बाद पीडब्ल्यूडी विभाग इस रोड को पड़वाएगा। गन्ना विभाग द्वारा दो किलोमीटर रोड डाला गया था, जिसके बाद पीडब्ल्यूडी ने नियाज़ी की मांग पर आधा किलोमीटर रोड और आगे का पड़वाया था। नियाज़ी ने अपने सभी राइस मिलर्स और एसोसिएशन के पदाधिकारियों का सहयोग के लिए आभार जताया, साथ ही पीडब्ल्यूडी विभाग का जिन्होंने उनकी मांग पर कार्य शुरू हुआ