सैंथल: हाईस्कूल और इंटर के टॉपर्स सम्मानित, चेयरमैन ने घर जाकर पहनाई घड़ी

नगर पंचायत सैंथल के चेयरमैन कंबर एजाज शानू ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में शानदार प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को घर जाकर घड़ी और उपहार देकर सम्मानित किया।

सैंथल: हाईस्कूल और इंटर के टॉपर्स सम्मानित, चेयरमैन ने घर जाकर पहनाई घड़ी
सैंथल नगर पंचायत के चेयरमैन कंबर एजाज शानू टॉपर को घड़ी और उपहार देकर सम्मानित करते हुए।
HIGHLIGHTS:

चेयरमैन कंबर एजाज शानू ने टॉपर्स के घर पहुंचकर दी बधाई।

बच्चों को मिठाई खिलाकर और घड़ी पहनाकर किया गया सम्मानित।

सैंथल की बेटियों ने बोर्ड परीक्षा में मारी बाजी, अरीवा ने हासिल किए 84% अंक।

सरफराज़ खान। जन माध्यम

सैंथल।बरेली। नगर पंचायत सैंथल में शिक्षा का स्तर लगातार निखर रहा है। इस वर्ष हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में शानदार अंक हासिल कर कस्बे का नाम रौशन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को चेयरमैन कंबर एजाज शानू ने खास अंदाज में सम्मानित किया।

चेयरमैन शानू ने सभी होनहार बच्चों के घर-घर जाकर उन्हें मिठाई खिलाई, घड़ी पहनाई और विशेष उपहार भेंट किए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सैंथल अब तरक्की और शिक्षा की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। यहाँ के छात्र हर साल नीट (NEET) जैसी कठिन परीक्षाओं से लेकर अन्य प्रतियोगी मंचों पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।

कस्बे में बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए कई इंटर कॉलेज और बालिकाओं के लिए जीजीआईसी (GGIC) मौजूद हैं, जिसका सीधा लाभ यहाँ के विद्यार्थियों को मिल रहा है। इससे पहले सीबीएसई बोर्ड के परिणामों में भी सैंथल के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था।

इन मेधावियों ने किया कस्बे का नाम रौशन:

  • अरीवा (पुत्री इरशाद अली) - 84%

  • चाहत ज़हरा (पुत्री मकसूद हसन) - 83%

  • जैन हैदर (पुत्र अज़ीम हैदर) - 81%

  • नौशीन फात्मा (पुत्री महताब मियां) - 80%

  • जमन ज़हरा (पुत्री बब्लू) - 71%

  • मोहम्मद शान (पुत्र असलम अली) - 71%

  • आर्यन कंसल (पुत्र राजीव कुमार) - 70%

कस्बे के लोगों और गणमान्य नागरिकों ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। पत्रकार सरफराज खान, तंजीम हैदर भाई जी, अजहर नकवी, अनुपम पंडित और ताहिर अली जैदी सहित कई लोगों ने मेधावियों को उनकी इस शानदार कामयाबी पर दिली मुबारकबाद पेश की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।