समरसता पर्व पर सेंथल में खिचड़ी सहभोज

मकर संक्रांति के अवसर पर सेंथल में नवयुवक संघ द्वारा समरसता पर्व पर विशाल खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया गया, जिसमें हिंदू–मुस्लिम समाज ने एक साथ भोजन कर सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।

समरसता पर्व पर सेंथल में खिचड़ी सहभोज
HIGHLIGHTS:

➡️ मकर संक्रांति पर सेंथल में समरसता पर्व का आयोजन
➡️ नवयुवक संघ के सौजन्य से विशाल खिचड़ी सहभोज
➡️ हिंदू–मुस्लिम समाज ने साथ बैठकर किया भोजन
➡️ सिंगल यूज प्लास्टिक और थर्माकोल का पूर्ण बहिष्कार

सरफराज़ खान / जन माध्यम

सेंथल (बरेली)। नगर पंचायत सेंथल के श्री ठाकुर द्वारा मंदिर परिसर में नवयुवक संघ के सौजन्य से मकर संक्रांति के अवसर पर सामाजिक समरसता के महापर्व पर विशाल खिचड़ी सहभोज का आयोजन मौनी अमावस्या, रविवार को किया गया। कार्यक्रम भगवान को भोग अर्पण एवं भोजन मंत्र के साथ प्रारंभ हुआ, जिसके बाद कई सौ लोगों ने एक साथ बैठकर सामाजिक सद्भाव के साथ खिचड़ी सहभोज किया।

इस अवसर पर नवयुवक संघ द्वारा पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया गया। आयोजन में सिंगल यूज प्लास्टिक और थर्माकोल प्लेटों का पूर्णतः बहिष्कार किया गया। परंपरा के अनुसार हरे पत्तों और कागज की प्लेटों का उपयोग कर स्वच्छ वातावरण का संदेश दिया गया।

खिचड़ी भोज में हिंदू–मुस्लिम समाज के सभी वर्गों और पंथों के लोगों के साथ मातृशक्ति ने भी बड़ी संख्या में सहभागिता की। कार्यक्रम स्थल पर लगे संदेश— “उतना ही लें थाली में, व्यर्थ न जाए नाली में” और “धरती मां की यही पुकार, फिर पत्तों में सामूहिक आहार”— लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित करते नजर आए।

कार्यक्रम में सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त आयोजन की सभी ने सराहना की। नगर के पत्रकार बंधु भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विशाल गंगवार, देवेंद्र गंगवार राजू, सरजू गंगवार मंडल अध्यक्ष, अमित गंगवार, राममोहन गंगवार, राजीव गंगवार मंडल अध्यक्ष, मनोज शर्मा मंडल अध्यक्ष, सतेंद्र गंगवार कपिल, पं. रामबाबू शर्मा, शिवांश मिश्रा, जमुना प्रसाद, कोमिल प्रसाद, धर्मेंद्र प्रधान, प्रदीप सूरी, प्रियाशंकर एडवोकेट, राजू हिंदुस्तानी मंडल अध्यक्ष, कृष्णपाल, दिनेश गंगवार, नीतीश उपाध्याय सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

आयोजन में श्याम स्वरूप गुप्ता, राहुल गुप्ता, संजीव गुप्ता, राकेश चंद्र गुप्ता, डॉ. सौरभ गुप्ता, संदीप गुप्ता, अनुभव शर्मा, अविनाश मिश्रा, उमाकांत जोशी, राजेंद्र यादव, सुशील गुप्ता, हरिशंकर मौर्य, श्रवण कुमार शास्त्री, डॉ. मनोज गुप्ता, विजय यादव, छोटेलाल गुप्ता, हिमांशु अग्रवाल, श्रेष्ठ गुप्ता, वीरपाल सागर सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने सक्रिय भूमिका निभाई।