सेंथल की सुगरा बी उमराह के लिए रवाना,
बरेली के सेंथल कस्बे की सुगरा बी उमराह के लिए रवाना हुईं। रवानगी के अवसर पर क्षेत्रवासियों और गणमान्य लोगों ने उन्हें मुबारकबाद देते हुए सफल सफर और इबादत की दुआ की।
सेंथल की सुगरा बी उमराह के लिए रवाना हुईं।
क्षेत्रवासियों ने दुआओं और शुभकामनाओं के साथ दी विदाई।
समाज के गणमान्य लोगों ने सफल सफर और इबादत की कामना की।
जन माध्यम
बरेली। कस्बा सेंथल के मोहल्ला चौधरी निवासी मरहूम कदीर अहमद अंसारी की पत्नी सुगरा बी शनिवार को मुकद्दस सफर ज़ियारत-ए-हरमैन शरीफैन (उमराह) के लिए रवाना हुईं। उनकी रवानगी के अवसर पर क्षेत्र में खुशी का माहौल रहा और बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें मुबारकबाद देते हुए दुआओं के साथ विदा किया।
मौजूद लोगों ने अल्लाह तआला से दुआ की कि सुगरा बी की ज़ियारत और इबादत को अपनी बारगाह में कबूल फरमाए तथा उनका पूरा सफर आसानी, सेहत और सलामती के साथ मुकम्मल हो। साथ ही उनके परिवार की खुशहाली, बरकत और लंबी उम्र की भी दुआ की गई।
इस अवसर पर लोगों ने यह भी दुआ की कि अहल-ए-सेंथल समेत तमाम उम्मत-ए-मुस्लिमा को भी हरमैन शरीफैन की ज़ियारत की तौफीक नसीब हो। रवानगी के दौरान एडवोकेट रियाज़ अहमद, मशकूर अहमद, भाजपा नेता असगर अली, अनीस खां सहित क्षेत्र के अनेक लोगों ने सुगरा बी को उमराह यात्रा की मुबारकबाद देते हुए उनके सफल और सकुशल सफर की कामना की।