श्रीराम मूर्ति स्मारक ट्रस्ट में श्रद्धा से हुई विश्वकर्मा पूजा
श्रीराम मूर्ति स्मारक ट्रस्ट के इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज में विश्वकर्मा पूजा हुई। मशीनों और औजारों का पूजन कर विद्यार्थियों ने सहभागिता की।
श्रीराम मूर्ति स्मारक ट्रस्ट के इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज में विश्वकर्मा पूजा आयोजित हुई।
वर्कशॉप में मशीनों और औजारों का पूजन कर हवन किया गया।
विद्यार्थियों, शिक्षकों और संस्थान के पदाधिकारियों ने पूजा में सहभागिता की।
जन माध्यम
बरेली। श्रीराम मूर्ति स्मारक ट्रस्ट के संस्थानों इंजीनियरिंग कॉलेज और मेडिकल कॉलेज में विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालयों की सभी वर्कशॉप को फूलों से सजाया गया। मशीनों और औजारों का पूजन कर हवन किया गया।
श्रीराम मूर्ति स्मारक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में सुबह नौ बजे महाविद्यालय की वर्कशॉप में विश्वकर्मा पूजा का शुभारंभ संस्थान के चेयरमैन देव मूर्ति ने किया। भगवान श्री विश्वकर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद संस्थान के पुजारी ने हवन-पूजन कराया। मैकेनिकल विभाग के छात्र-छात्राओं और मेडिकल के विद्यार्थियों ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एक-दूसरे को विश्वकर्मा पूजा की बधाई दी।
इस अवसर पर एसआरएमएस इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूशन बरेली के प्रिंसिपल डॉ. प्रभाकर गुप्ता, डीन एकेडमिक्स डॉ. शैलेश सक्सेना, डायरेक्टर ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट डॉ. अनुज कुमार, वाइस प्रिंसिपल डॉ. ऋतु सिंह, डायरेक्टर फार्मेसी डॉ. अमित कुमार शर्मा, डीएसडब्ल्यू डॉ. सौरभ गुप्ता, चीफ प्रॉक्टर ई. विवेक यादव समेत इंजीनियरिंग विभाग के सभी विभागाध्यक्ष, शिक्षक और प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
उधर, श्रीराम मूर्ति स्मारक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में संस्थान के डायरेक्टर आदित्य मूर्ति ने पूजा-अर्चना के साथ हवन किया। उन्होंने मशीनों और उपकरणों का पूजन किया। कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एमएस बुटोला, पैरामेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. जसप्रीत कौर, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. आरपी सिंह, वाइस प्रिंसिपल डॉ. रोहित शर्मा, डिप्टी मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. सीएम चतुर्वेदी, सभी विभागाध्यक्ष, जीएम एडमिनिस्ट्रेशन कर्नल (सेवानिवृत्त) डॉ. राजा माजी, फैकल्टी सदस्य और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।