मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन पर बधाई दी और सद्भाव की अपील की।

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई
HIGHLIGHTS:

मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी।

उन्होंने देश की जनता के हितों को ध्यान में रखकर काम करते रहने की उम्मीद जताई।

भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से सभी समुदायों का भरोसा कायम रखने की अपील की।

जन माध्यम
बरेली।
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर मुबारकबाद पेश की। उन्होंने प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए देश की जनता के हितों को ध्यान में रखकर काम करते रहने की उम्मीद जताई।

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन के मौके पर दिल की अथाह गहराइयों से मुबारकबाद पेश करते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री भारत में रहने वाली जनता के हितों का ध्यान रखते हुए आगे भी काम करते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में भारत का नाम दुनिया में रोशन हुआ है। साथ ही उन्होंने मुस्लिम देशों के साथ भारत के अच्छे रिश्तों का भी जिक्र किया। मौलाना के मुताबिक, यही वजह है कि प्रधानमंत्री जब मुस्लिम देशों के दौरे पर जाते हैं तो वहां उनका स्वागत किया जाता है।

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को यह हिदायत देनी चाहिए कि वे लोगों के दिलों को जोड़ने का काम करें, ताकि सभी समुदायों के लोगों का भरोसा कायम रहे।

उन्होंने अपने बयान में सामाजिक सौहार्द और विभिन्न समुदायों के बीच भरोसा बनाए रखने की जरूरत पर जोर दिया।