मिली कामयाबी: पुलिस ने दबोचा शातिर बदमाश
कोतवाल देवरनियां की चौकी रिछा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान में करीब डेढ़ दर्जन से ज्यादा संगीन मामलों में नामजद एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
-
गिरफ्तार अभियुक्त पर गैंगस्टर एक्ट और पशु कूरता समेत डेढ़ दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज
देवरनियां, बरेली। कोतवाल देवरनियां की चौकी रिछा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान में करीब डेढ़ दर्जन से ज्यादा संगीन मामलों में नामजद एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
रिछा चौकी इंचार्ज कुशल पाल सिंह और आशीष कुमार ने गश्त के दौरान 315 बोर नाजायज तमंचे के साथ ग्रीन राइस मिल कस्बा रिछा से हाफिजगंज जाने वाले रास्ते से कस्बा रिछा के वार्ड छह निवासी आमिर पुत्र जलील अहमद को एक तमंचा और देशी कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पुलिस ने थाने पर मुकदमा पंजीकृत किया है। गिरफ्तार अभियुक्त शातिर बदमाश है,उस पर पहले से थाना बहेड़ी, देवरनियां, इज्जत नगर के अलावा लखीमपुर खीरी, पीलीभीत आदि जिलों के थानों में गैंगस्टर एक्ट, पशु कूरता अधिनियम, आम्स एक्ट के डेढ़ दर्जन से अधिक 21 मुकदमे दर्ज हैं।
कोतवाली इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया,जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान जारी रहेगा। उन्होंने चौकी इंचार्ज कुशल पाल सिंह के कार्य की सराहना की है।