सौहार्द की अनोखी मिसाल: बेरी वाले मियां के उर्स का भाजपा नेताओं ने किया शुभारंभ
1. प्रदेश सरकार किसी प्रकार का नहीं रखती भेदभाव: सुनील
2. आपसी सौहार्द को कायम रखने का किया आह्वान
देवरनियां, बरेली। ब्लॉक दमखोदा ( रिछा ) के ग्राम पंचायत पैगा में वर्षों से चले आ रहे बेरी वाले मियां के उर्स- मेले में का शुभारंभ भाजपा नेताओं ने किया। यहां सौहार्द की अनोखी मिसाल देखने को भी मिली।
पैगा गांव में बेरी वाले मियां उर्स-मेले का आयोजन में दूसरे समुदाय के लोग भी बढ-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। बृहस्पतिवार को उर्स- मेले का उद्घाटन भाजपा के बहेड़ी नगर अध्यक्ष भाजपा सुनील रस्तोगी ने और साथ में जिला पंचायत सदस्य सूर्य कुर्मी ने फीता काटकर शुभारंभ किया । इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष सुनील रस्तोगी ने कहा, सबका साथ सबका विकास एवं सबके विश्वास को हमारी उत्तर प्रदेश की सरकार बात करती है, और किसी से किसी प्रकार का भेदभाव नहीं रखती है। सूर्या कुर्मी ने कहा आपके गांव का माहौल बहुत अच्छा है, तो किसी के बहकावे में न आकर आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मेला का समापन करें।इस अवसर पर डॉक्टर अनिल रस्तोगी, ग्राम प्रधान रियाज अहमद, अख्तर अली, अंगद रस्तोगी काकू रस्तोगी, अनुज रस्तोगी, मोहम्मद आकिल, मोहम्मद तफसीर, मोहम्मद असलम गुल, मोहम्मद बाबू मंसूरी, नसीब गुड्डू, अंसार अहमद, नौशाद, हबीब, कलीम आदि लोग मेले को सफल बनाने एवं कार्यक्रम में साथ रहे।