एमबीए में टॉप कर खुशी शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक

महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह में एमबीए में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर खुशी शर्मा को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।

एमबीए में टॉप कर खुशी शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक
HIGHLIGHTS:

एमबीए में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर खुशी शर्मा को मिला स्वर्ण पदक।

रुहेलखंड विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह में हुआ सम्मान।

सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और अपनी मेहनत को दिया।

जन माध्यम
बरेली।
महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह में एमबीए की छात्रा तथा मां गंगा बचाओ वेलफेयर सोसाइटी, ऑल इंडिया रियल फॉर कल्चरल एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी एवं महिला कल्याण समिति संगठन परिवार की महानगर युवा उपाध्यक्ष खुशी शर्मा को एमबीए में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।

विश्वविद्यालय सभागार में आयोजित समारोह में पूर्व संयुक्त सचिव डॉ. राकेश कुमार, सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार तथा कुलपति प्रो. के.पी. सिंह ने खुशी शर्मा को स्वर्ण पदक प्रदान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने वर्चुअल माध्यम से की।

स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर खुशी शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के सहयोग, शिक्षकों के मार्गदर्शन, संगठन परिवार के समर्थन तथा निरंतर मेहनत और लगन को दिया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा देगी।

इस उपलब्धि पर संगठन परिवार, शिक्षकों, परिजनों और शुभचिंतकों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। संगठन परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रजनीश सक्सेना ने कहा कि खुशी शर्मा ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से न केवल संगठन बल्कि बरेली का भी नाम रोशन किया है। उन्होंने घोषणा की कि संगठन परिवार की ओर से भी उन्हें इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।