मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर समूह सखियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

बरेली में समूह सखियों ने मानदेय बढ़ाकर 18 हजार रुपये करने समेत स्मार्टफोन, बीमा और मेडिकल सुविधा की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन दिया।

मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर समूह सखियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
HIGHLIGHTS:

समूह सखियों ने मानदेय बढ़ाकर 18 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग की।

स्मार्टफोन, रिचार्ज, पांच लाख रुपये का दुर्घटना बीमा और मेडिकल सुविधा की मांग रखी।

समूह सखियों ने अपने पद को सरकारी किए जाने की भी मांग उठाई।

जन माध्यम
बरेली।
मानदेय बढ़ाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर समूह सखियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। समूह सखियों ने कहा कि मौजूदा मानदेय उनकी जिम्मेदारियों और काम से जुड़े खर्चों के मुकाबले काफी कम है। उन्होंने सरकार से उनकी समस्याओं पर गौर कर मांगों के समाधान की गुहार लगाई।

समूह सखी गीता देवी ने कहा कि वर्तमान में मिलने वाले मानदेय का बड़ा हिस्सा बैंक और ब्लॉक कार्यालय के चक्कर लगाने में खर्च हो जाता है। उनके मुताबिक आने-जाने में ही प्रतिमाह करीब दो हजार रुपये खर्च हो जाते हैं। इसके अलावा स्मार्टफोन के एप के माध्यम से भी कार्य करना पड़ता है।

उन्होंने सरकार से समूह सखियों को स्मार्टफोन और रिचार्ज की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की।

समूह सखियों ने मानदेय बढ़ाकर 18 हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने और इसकी राशि हर महीने सीधे बैंक खाते में भेजने की मांग की। इसके साथ ही पांच लाख रुपये का दुर्घटना बीमा, मेडिकल सुविधा, ईएमआई और पहचान पत्र की व्यवस्था किए जाने की मांग भी ज्ञापन में रखी गई।

समूह सखियों ने अपने पद को सरकारी किए जाने की मांग भी उठाई।

ज्ञापन देने वालों में विमलेश, गीता देवी, पुष्पा पांडेय, गुड्डी देवी, क्रांति देवी, पुष्पा, सकीना, सुमनता, कमलेश कुमारी, शब्बो और ज्योति आदि मौजूद रहीं।