तीन दिन बंद रहेगा भिटौरा रेलवे फाटक

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र स्थित भिटौरा रेलवे फाटक संख्या 371 पर ओवरहालिंग कार्य के चलते 3 जुलाई से 6 जुलाई तक यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। रेलवे ने वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है।

तीन दिन बंद रहेगा भिटौरा रेलवे फाटक
सांकेतिक फोटो।
HIGHLIGHTS:

भिटौरा रेलवे फाटक संख्या 371 तीन दिन तक रहेगा बंद।

ओवरहालिंग कार्य के चलते सभी प्रकार का आवागमन रहेगा प्रतिबंधित।

रेलवे ने फाटक संख्या 372 से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की।

जन माध्यम
फतेहगंज पश्चिमी/ बरेली।
फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में भिटौरा यार्ड और धनेटा रेलवे स्टेशन के बीच स्थित रेलवे फाटक संख्या 371 पर ओवरहालिंग (मरम्मत) कार्य के चलते तीन दिन तक सड़क यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। रेलवे प्रशासन ने इस संबंध में सूचना जारी कर लोगों से सहयोग और वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की अपील की है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार भिटौरा रेलवे फाटक संख्या 371, किलोमीटर संख्या 1326/28-30 पर स्थित है। फाटक पर मरम्मत कार्य 3 जुलाई 2026 को प्रातः 9:30 बजे शुरू होगा, जो 6 जुलाई 2026 को सायं 6:00 बजे तक चलेगा। इस अवधि में फाटक से सभी प्रकार के छोटे-बड़े वाहनों के साथ-साथ पैदल आवागमन भी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

यातायात प्रभावित होने के मद्देनज़र रेलवे प्रशासन ने वाहन चालकों एवं क्षेत्रवासियों से वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की अपील की है। इस दौरान भिटौरा रेलवे फाटक से गुजरने वाले वाहनों को रेलवे फाटक संख्या 372 से निकाला जाएगा, जिससे आवागमन सुचारु बना रहे।

रेलवे प्रशासन ने बताया कि ओवरहालिंग कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। लोगों से अनुरोध किया गया है कि निर्धारित अवधि में बंद फाटक की ओर जाने से बचें और अनावश्यक असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग का ही उपयोग करें।