ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं संपन्न, छात्र-छात्राओं ने दिखाया दमखम

फतेहगंज पश्चिमी के उनासी मिनी स्टेडियम में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई। खंड शिक्षा अधिकारी ने विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया और खेल को जीवन का हिस्सा बताया।

ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं संपन्न, छात्र-छात्राओं ने दिखाया दमखम
HIGHLIGHTS:

➡️ उनासी मिनी स्टेडियम में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न।

➡️ बीईओ भानु शंकर गंगवार ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ।

➡️ कबड्डी और खो-खो में टिटौली न्याय पंचायत रही विजेता।

➡️ समग्र प्रदर्शन में उनासी की टीम ने पाया प्रथम स्थान।

➡️ उच्च प्राथमिक वर्ग में औंध और मनकरी की टीमों का दबदबा।

➡️ विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल देकर किया गया सम्मानित।

डेस्क/ जन माध्यम 
फतेहगंज पश्चिमी,बरेली। विकास क्षेत्र फतेहगंज पश्चिमी की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन उनासी स्थित मिनी स्टेडियम में उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी भानु शंकर गंगवार ने किया। प्रतियोगिता में विकास क्षेत्र की विभिन्न न्याय पंचायतों से आए छात्र-छात्राओं ने एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, योग सहित कई खेलों में प्रतिभाग किया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्राथमिक स्तर के बालक वर्ग में चिराग, साहिल फतेहगंज व सोहेल टिटौली तथा बालिका वर्ग में गौरी, रिया फतेहगंज, रिया मनकरी व आरती नारा, फरीदपुर ने एथलेटिक्स में सफलता प्राप्त की। कबड्डी व खो-खो में प्राथमिक स्तर पर चिटोली न्याय पंचायत विजेता रही, जबकि समग्र रूप से उनासी प्रथम स्थान पर रहा।
उच्च प्राथमिक स्तर के बालक वर्ग में आर्यन औंध व पवन मनकरी तथा बालिका वर्ग में देविका मनकरी, निशा नारा, फरीदपुर, शीतल मनकरी व सुमंगला औंध ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कबड्डी व खो-खो में यूपीएस औंध, नारा फरीदपुर और मनकरी की टीमों ने विजय हासिल की।मुख्य अतिथियों द्वारा सभी को मैडल देकर सम्मानित किया गया। आयोजन में विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों हरीश गंगवार, हरीश बाबू, अखिलेश गंगवार, विनोद चौधरी, सीमा कपूर सहित अन्य शिक्षकों का सराहनीय सहयोग रहा।

प्रतियोगिता को सफल बनाने में अमित कुमार, रमेश चंद्र, राजकुमार सिंह, महेंद्र पाल, सविता हिरोलिया, मिथलेश यादव, संगीता सिंह, आयुष बंसल, राहुल यादव, महेश्वरी देवी, रीना यादव, मोहन स्वरूप, गुलरेज़ ज़ैदी, सत्यपाल, अमित यादव आदि शिक्षकों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में एआरपी आशीष शर्मा, संगीता त्रिवेदी एवं राजीव वेश भी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का पंजीकरण एवं परिणाम लेखन का कार्य रीना यादव एवं अलंकार शर्मा ने किया, जबकि मंच संचालन अमर कुमार द्विवेदी ने कुशलतापूर्वक किया।कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि ने विजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए खेलों को जीवन का अभिन्न अंग बताया।