जन माध्यम की खबर का असर, चीफ इंजीनियर का हुआ ट्रांसफर

सवालों के घेरे में आई कार्यशैली के बीच मध्यांचल प्रबंधन का बड़ा फैसला, चीफ इंजीनियर ज्ञान प्रकाश लखनऊ मुख्यालय संबद्ध

जन माध्यम की खबर का असर, चीफ इंजीनियर का हुआ ट्रांसफर
HIGHLIGHTS:

बरेली क्षेत्र प्रथम के मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश को लखनऊ मुख्यालय से संबद्ध किया गया।

विभाग ने प्रशासनिक आवश्यकता का हवाला देते हुए आदेश जारी किया।

प्रशासनिक फेरबदल के तहत अखिलेश कुमार सिंह को मुख्य अभियंता वितरण, बरेली क्षेत्र प्रथम की जिम्मेदारी सौंपी गई।

जन माध्यम 
बरेली।
बिजली विभाग में तबादला पोस्टिंग और कार्यशैली को लेकर लगातार उठ रहे सवालों के बीच बड़ा प्रशासनिक बदलाव सामने आया है। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने बरेली क्षेत्र प्रथम के मुख्य अभियंता चीफ इंजीनियर ज्ञान प्रकाश को लखनऊ मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, लंबे समय से अधिकारियों के तबादलों, प्रशासनिक निर्णयों और कार्यशैली को लेकर असंतोष का माहौल था। इन मुद्दों को जन माध्यम ने लगातार प्रमुखता से प्रकाशित किया, जिसके बाद पूरे घटनाक्रम ने शासन और निगम प्रबंधन का ध्यान अपनी ओर खींचा। निगम की ओर से जारी आदेश में संबद्धीकरण का कारण प्रशासनिक आवश्यकता बताया गया है। हालांकि विभागीय गलियारों में इसे हाल के घटनाक्रमों और लगातार उठ रहे सवालों के बाद की गई प्रशासनिक समीक्षा का परिणाम माना जा रहा है।

जन माध्यम ने पिछले कई दिनों से तबादला पोस्टिंग, अधिकारियों के बीच बढ़ती नाराजगी और विभागीय कार्यप्रणाली से जुड़े मुद्दों को सिलसिलेवार ढंग से प्रकाशित किया था। इसके बाद प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए यह प्रशासनिक निर्णय लिया।
फिलहाल, इस फैसले ने विभाग में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।
विभाग ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चीफ इंजीनियर मुख्य अभियंता वितरण बरेली क्षेत्र प्रथम की जिम्मेदारी अखिलेश कुमार सिंह को सौंपी है।