केसीसी लोन में लिया अतिरिक्त चार्ज
शाही में किसान भगवत स्वरूप का आरोप: SBI शाखा प्रबंधक ने KCC लोन में मूलधन से 3000 रुपये ज्यादा वसूले, सांसद से न्याय की गुहार।
➡️ 36 हजार के लोन में 3,000 रुपये जबरन अतिरिक्त
➡️ SBI शाही शाखा प्रबंधक पर गंभीर आरोप
➡️ फसल बीमा बिना बताए जोड़ा गया
➡️ डीएम-सीएम पोर्टल पर भी कोई सुनवाई नहीं
➡️ सांसद छत्रपाल गंगवार ने दिलाया न्याय का भरोसा
➡️ लघु किसानों में बैंक के प्रति भारी गुस्सा
शाखा प्रबंधक पर मनमानी और धोखाधड़ी का आरोप, सांसद से न्याय की गुहार
जन माध्यम
शाही।बरेली। शाही,कस्बे स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा के एक लघु किसान भगवत स्वरूप ने शाखा प्रबंधक पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। किसान का कहना है कि उनके केसीसी लोन में दस महीने के भीतर तीन गुना से अधिक ब्याज और अतिरिक्त चार्ज लगा दिए गए। उन्होंने बताया कि 36,786 रुपये के लोन में से 35,000 रुपये जमा कर दिए थे, लेकिन शेष 1,786 रुपये जमा करने गए तो शाखा प्रबंधक ने मूलधन के अलावा 3,000 रुपये अतिरिक्त चार्ज के रूप में ले लिए।
किसान का आरोप है कि शाखा प्रबंधक ने बिना सूचना के फसल बीमा और अन्य शुल्क भी जोड़ दिए। उन्होंने शिकायत की, लेकिन प्रबंधक ने समाधान करने की बजाय स्टेटमेंट देकर उन्हें बैंक से भगा दिया। किसान ने समाधान दिवस, डीएम और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।शुक्रवार को किसान ने सांसद छत्रपाल गंगवार से शिकायत की। सांसद ने आश्वासन दिया कि संबंधित अधिकारी से बात कर न्याय दिलाया जाएगा। शाखा प्रबंधक मेघा सिंह ने फोन पर जानकारी देने से साफ़ मना किया और कहा कि जानकारी लेने के लिए शाखा पर आना होगा।इस मामले से लघु किसानों में बैंकिंग प्रक्रिया के प्रति आक्रोश और असुरक्षा की भावना बढ़ी है। किसानों का कहना है कि ब्याज और शुल्क में इस प्रकार की मनमानी न सिर्फ वित्तीय नुकसान करती है बल्कि विश्वास भी तोड़ती है, और इसे जल्द से जल्द प्रशासनिक ध्यान देने की आवश्यकता है।