सामूहिक विवाह,485 जोड़ों ने थामा हाथ
बरेली कॉलेज मैदान में 485 जोड़ों का विवाह, 349 हिंदू-136 मुस्लिम जोड़े, हर जोड़े को 24 उपयोगी सामान, CM योजना से खुशियां दोगुनी।
➡️ एक साथ 485 जोड़ों ने थामा हाथ
➡️ 349 सात फेरे + 136 निकाह
➡️ हर जोड़े को 24 कीमती उपहार
➡️ शहनाई, बैंड-बाजा और फूलों की बारिश
➡️ गरीब परिवारों की बेटियों को नया जीवन
➡️ जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद और सौगात
मुख्यमंत्री योजना से गरीब परिवारों में खुशियों की लहर, नवविवाहितों को आशीर्वाद
जन माध्यम
बरेली। शुक्रवारको समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत बरेली कॉलेज मैदान में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम ने 485 जोड़ों के जीवन में खुशियों की नई लहर बहा दी। इसमें 349 जोड़ों ने पारंपरिक सात फेरे लिए, जबकि 136 जोड़ों का निकाह काजी द्वारा संपन्न हुआ। नवविवाहित जोड़ों को जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने आशीर्वाद दिया और उनके सुखी, समृद्ध वैवाहिक जीवन की कामना की। कार्यक्रम की भव्य तैयारी के लिए मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति ने महीनों से हर व्यवस्था पर ध्यान दिया। बारातियों का स्वागत, वधु को विदाई के समय सौगातें और भोजन की पूर्ण व्यवस्था की गई। प्रत्येक जोड़े को साड़ी, पायल, बिछिया, प्रेशर कुकर, डिनर सेट, वैनिटी किट, दीवर घड़ी, ट्राली बैग, प्रेस, गद्दे, तकिया, डबल बेडशीट, फेंटाधबड़ा गमछा और वर के लिए कपड़े सहित कुल 24 प्रकार के वस्त्र और उपयोगी सामान दिए गए।
जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने कहा कि यह आयोजन प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की बेटियों के सम्मान और उज्ज्वल भविष्य के लिए संकल्प का प्रतीक है। विधायक बिथरीचौनपुर डॉ. राघवेन्द्र शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री की यह पहल निर्धन परिवारों की बेटियों को गरिमामय जीवन देने के लिए निरंतर जारी है। विधायक कैण्ट संजीव अग्रवाल ने नवविवाहित जोड़ों को दीर्घायु, सुख और समृद्धि की शुभकामनाएं दी। जिला समाज कल्याण अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए और विकासखंड के अधिकारियों ने हर कार्य की जिम्मेदारी के साथ देखरेख की। पूरे कार्यक्रम में शहनाई की मधुर धुन, फूलों की माला और बैंड बाजों के साथ पूरे गांव का उत्साह नवविवाहितों और उनके परिवारों की खुशी को दोगुना कर रहा था। यह आयोजन गरीब परिवारों के लिए यादगार बन गया और सामूहिक विवाह योजना की सार्थकता को उजागर किया।