बरेली में मैक्स हॉस्पिटल की ऑर्थो और स्पाइन ओपीडी शुरू

बरेली में मैक्स हॉस्पिटल की ऑर्थो और स्पाइन ओपीडी शुरू
HIGHLIGHTS:

1. हर महीने के तीसरे बुधवार को शाम 5 से 8 बजे तक मरीजों को देखेंगे

बरेली। मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, नोएडा ने शहर के पांशुल फिजियोथेरेपी एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर में विशेष ऑर्थो और स्पाइन ओपीडी सेवाएं शुरू की हैं। इसका उद्घाटन हॉस्पिटल के ऑर्थोपेडिक्स और स्पाइनल सर्जरी विभाग के डायरेक्टर डॉ. वी. ए. सेंथिल कुमार ने किया। डॉ. सेंथिल हर महीने के तीसरे बुधवार को शाम 5 से 8 बजे तक मरीजों को देखेंगे। इस सेवा का उद्देश्य बरेली और आसपास के लोगों को उन्नत जोड़ प्रत्यारोपण व स्पाइन सर्जरी की सुविधाएं उनके शहर में ही उपलब्ध कराना है।

डॉ. सेंथिल ने बताया कि यदि समय रहते इलाज किया जाए तो जोड़ों की समस्याएं गंभीर रूप न लेकर आसानी से ठीक की जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीकों से सर्जरी के बाद मरीज जल्दी ठीक होते हैं और अस्पताल में रुकने का समय भी कम होता है। मैक्स हॉस्पिटल नोएडा का ऑर्थोपेडिक विभाग नी और हिप रिप्लेसमेंट, स्पाइन व आर्थ्रोस्कोपी सर्जरी जैसे उन्नत इलाज के लिए जाना जाता है।