उत्कृष्ट बीएलओ सम्मानित
मीरगंज विधानसभा में विशेष गहन पुनरीक्षण में 100% कार्य करने वाले 8 बीएलओ को एसडीएम आलोक कुमार ने प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।
➡️ मीरगंज में 8 बीएलओ को मिला सम्मान
➡️ 100% पुनरीक्षण कार्य समय से पहले पूरा
➡️ एसडीएम आलोक कुमार ने दिया प्रशस्ति-पत्र
➡️ सभी सम्मानित बीएलओ सहायक अध्यापक/शिक्षामित्र
➡️ निष्ठा और मेहनत का शानदार उदाहरण
➡️ लोकतंत्र की जड़ को मजबूत करने की मिसाल
विशेष गहन पुनरीक्षण में सौ प्रतिशत कार्य पूर्ण करने पर आठ बीएलओ को मिला सम्मान
जन माध्यम
मीरगंज। बरेली की 119 मीरगंज विधानसभा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में अपने बूथ पर सौ प्रतिशत कार्य पूरा करने वाले आठ बीएलओ को शनिवार को सम्मानित किया गया। उप जिला अधिकारी आलोक कुमार ने सभी बीएलओ को प्रशस्ति-पत्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मान प्रदान किया।
सम्मानित बीएलओ में अमित कुमार, सौरभ कुमार पांडे, मोहम्मद ताहिर, भोपत सिंह, गौरव कुमार सिंह सभी सहायक अध्यापक, सुरेश चंद्र वर्मा और राधेश्याम दोनों शिक्षामित्र, तथा सौरभ सक्सेना सहायक अध्यापक के नाम शामिल हैं। इन सभी बीएलओ ने मतदाता सूची संशोधन, सत्यापन और आवश्यक प्रविष्टियों का कार्य पूरी निष्ठा और समयबद्ध रूप से पूरा किया।उपजिला अधिकारी ने कहा कि बीएलओ लोकतंत्र की जड़ को मजबूत करने वाली सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इनके कार्य की सटीकता और मेहनत से ही मतदाता सूची विश्वसनीय बनती है। उन्होंने सभी बीएलओ को आगे भी इसी निष्ठा से कार्य करने की प्रेरणा दी।
इस मौके पर तहसीलदार आशीष कुमार सिंह, नायब तहसीलदार अरविंद कुमार तथा राजस्व निरीक्षक नन्हेंलाल मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि मीरगंज के बीएलओ ने उत्कृष्ट कार्य कर यह साबित किया है कि ईमानदारी और मेहनत से हर बूथ का कार्य पूरी तरह सफल हो सकता है।