ओमेगा क्लासेस में नीट-2027 के नए बैच 1 अगस्त से शुरू

ओमेगा क्लासेस में नीट-2027 की तैयारी के लिए नए बैच 1 और 18 अगस्त से शुरू होंगे। संस्थान ने नीट-2026 में 70 विद्यार्थियों के सरकारी एमबीबीएस कॉलेजों के लिए चयन का दावा किया है।

ओमेगा क्लासेस में नीट-2027 के नए बैच 1 अगस्त से शुरू
HIGHLIGHTS:

• नीट-2027 के नए बैच 1 और 18 अगस्त से होंगे शुरू।

• संस्थान ने नीट-2026 में 70 विद्यार्थियों के सरकारी एमबीबीएस कॉलेजों में चयन का दावा किया।

• 1 अगस्त से नीट-2027 की टेस्ट सीरीज भी शुरू होगी।

जन माध्यम
बरेली।
मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-2027 की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए ओमेगा क्लासेस में नए बैच 1 अगस्त और 18 अगस्त से शुरू किए जा रहे हैं। संस्थान के प्रबंध निदेशक मोहम्मद कलीमुद्दीन ने बताया कि चार बैच पूर्ण होने के बाद अब पांचवें बैच में प्रवेश शुरू कर दिए गए हैं।

उन्होंने दावा किया कि नीट-2026 में संस्थान का प्रदर्शन बेहतर रहा और यहां से 70 विद्यार्थियों ने सरकारी एमबीबीएस कॉलेजों में प्रवेश के लिए क्वालीफाई किया। इसी सफलता को ध्यान में रखते हुए आगामी सत्र के विद्यार्थियों के लिए व्यवस्थित तैयारी कराई जाएगी।

संस्थान के अनुसार, नीट-2027 के अभ्यर्थियों के लिए 1 अगस्त से टेस्ट सीरीज भी शुरू की जा रही है, जिससे विद्यार्थियों को परीक्षा पैटर्न के अनुरूप नियमित अभ्यास और आत्ममूल्यांकन का अवसर मिलेगा। साथ ही विषयवार डाउट सेशन के माध्यम से छात्रों की शंकाओं का समाधान भी कराया जाएगा।

ओमेगा क्लासेस में भौतिक विज्ञान की कक्षाएं रवि सर, रसायन विज्ञान मोहम्मद कलीमुद्दीन, जंतु विज्ञान अमजद सर तथा वनस्पति विज्ञान विशाल सर द्वारा संचालित की जाती हैं। संस्थान का कहना है कि विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाता है।