सैंथल में भाजपा नेता भुजेंद्र गंगवार की सभा, नवाबगंज से टिकट की दावेदारी
बरेली के सैंथल में भाजपा नेता भुजेंद्र गंगवार ने सभा कर नवाबगंज विधानसभा सीट से टिकट की दावेदारी जताई। परिवार की राजनीतिक विरासत का उल्लेख करते हुए जनता की सेवा जारी रखने की बात कही।
➡️ सैंथल में भाजपा नेता की बड़ी सभा
➡️ नवाबगंज सीट से टिकट की दावेदारी
➡️ परिवार की राजनीतिक विरासत का जिक्र
➡️ मुस्लिम समाज से समर्थन की उम्मीद
सरफराज़ खान । जन माध्यम
सैंथल (बरेली)। भाजपा नेता भुजेंद्र गंगवार ने कहा है कि सैंथल उनका घर है वह सैंथल के लिए नेता नहीं बेटा हैं। वह यहां मोहल्ला गढ़ी पर अपने ही सम्मान में आयोजित एक विशाल सभा को संबोधित कर रहे थे। अपने परिवार की राजनैतिक पृष्ठभूमि बताते हुए भाजपा के कद्दावर नेता भुजेंद्र गंगवार ने कहा कि उनके बाबा चेतराम गंगवार नवाबगंज विधानसभा से लगातार छह बार विधायक और तीन बार उत्तर प्रदेश में मंत्री रह चुके हैं और वह अपने बाबा की विरासत को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं और यह भी कहा हमारे बाबा को मुस्लिम लोग बहुत चाहते थे और हमेशा वोट देकर नवाजते रहे।
नवाबगंज विधानसभा के गांव पचपेड़ा निवासी इस योद्धा ने दावा किया कि उन्हें मुस्लिमों का सत्तर प्रतिशत वोट मिलेगा। भाजपा से विधान सभा के टिकट के तलबगार भुजेंद्र गंगवार ने कहा कि हमने भाजपा आला कमान को अपनी अर्जी भेज दी है और चुनाव क्षेत्र में काम कर रहे हैं, अगर पार्टी ने टिकिट दिया तो वह दमदारी से चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे भी।
उन्होंने अपने पिछले चुनाव को याद करते हुए कहा मुझे नवाबगंज की जनता ने बहुत प्यार दिया, इतना प्यार दिया कि मैं प्यार का कर्जदार हो गया हूँ। भुजेंद्र गंगवार ने आगे कहा कि यदि उन्हें टिकट न भी मिला तब भी वह जनता की सेवा को अंजाम देते रहेंगे। अंत में कार्यक्रम के आयोजक हसन मियां ने आगंतुकों का आभार जताया। इससे पूर्व अपनी सभा में उमड़ते हुए जनसैलाब को देखकर ग़द ग़द हुए भुजेंद्र गंगवार ने कहा के सैंथल मेरा चुनाव क्षेत्र ही नहीं मेरा परिवार भी है। सभा में लगातार गगन भेदी नारो का शोर सुनाई देता रहा।
कार्यक्रम के दौरान उनका स्वागत फूल-मालाओं से किया गया और बुजुर्गों ने आशीर्वाद दिया। सभा में बीच-बीच में समर्थकों के नारे भी सुनाई दिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता उरूज नकवी तथा निजात मिर्ज़ा मोहम्मद रफी ने की, जबकि संचालन और व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी विनय चौधरी ने संभाली।
सभा के अंत में आयोजक हसन मियां ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में ताहिर अली जैदी, ताबीर हुसैन नकवी, शारिब हुसैन जैदी, सभासद गुड्डू अल्वी, सगीर, आरिफ बाबू, सनव्वर अली नकवी, सलीम हैदर गुड्डू, यूसुफ अंसारी, मोहद्दिस मेहदी और असगर अली समेत अन्य लोग मौजूद रहे।