स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली जागरूकता रैली

बरेली के रिछा ब्लॉक स्थित कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय भैरपुरा में स्कूल चलो अभियान फेज-2 के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। बच्चों और शिक्षकों ने नामांकन बढ़ाने का संदेश दिया।

स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली जागरूकता रैली
HIGHLIGHTS:

• स्कूल चलो अभियान फेज-2 के तहत भैरपुरा में जागरूकता रैली निकाली गई।

• बच्चों और शिक्षकों ने घर-घर जाकर नामांकन बढ़ाने का संदेश दिया।

• वन महोत्सव के तहत पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया गया।

जन माध्यम

 देवरनियां (बरेली)।स्कूल चलो अभियान के दूसरे चरण के तहत रिछा (दमखोदा) ब्लॉक के कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय भैरपुरा में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापिका रश्मि कंचन के नेतृत्व में निकाली गई रैली में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने गांव के लोगों को अपने बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया।

रैली के दौरान बच्चों ने शिक्षा के महत्व से जुड़े प्रेरक नारे लगाए और अभिभावकों से प्रत्येक बच्चे को विद्यालय भेजने की अपील की। शिक्षकों ने भी ग्रामीणों को सरकारी विद्यालयों में उपलब्ध शैक्षिक सुविधाओं और योजनाओं की जानकारी दी।

इस अवसर पर विद्यालय में वन महोत्सव के तहत पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। शिक्षकों ने पौधारोपण और हरियाली बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका रश्मि कंचन के साथ शिक्षिका ऊषा गंगवार, सय्यद मोहम्मद जुनैद, मोहम्मद आसिम, देवेश गंगवार, फरजाना वानो सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।