गरीब महिला ने कहा – कमरा भी नहीं बना, पैसे भी नहीं लौटाए, धनेली प्रधान पर 50 हजार की रिश्वत लेने का आरोप

धनेली ग्राम प्रधान गुड्डू उर्फ इमदाद खा पर सरकारी कमरा बनाने के नाम पर 50 हजार रुपये लेने और न लौटाने का आरोप, महिला ने पुलिस को तहरीर दी।

गरीब महिला ने कहा – कमरा भी नहीं बना, पैसे भी नहीं लौटाए, धनेली प्रधान पर 50 हजार की रिश्वत लेने का आरोप
HIGHLIGHTS:

➡️ धनेली प्रधान गुड्डू उर्फ इमदाद खा पर नया आरोप
➡️ गरीब महिला से 50 हजार रुपये लिए सरकारी कमरे के नाम पर
➡️ 1 साल बीत गया – न कमरा बना, न पैसे लौटाए
➡️ पैसे मांगे तो गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी
➡️ रामबती ने थाना शाही में दी तहरीर
➡️ पहले भी साबित हो चुके हैं प्रधान पर भ्रष्टाचार के कई केस

प्रेम/ जन माध्यम 

शाही,बरेली।  शेरगढ़ ब्लॉक की ग्रामपंचायत धनेली के प्रधान पर भ्रष्टाचार के आरोप लगना  बंद नही हो रहे हैl एक के बाद एक  भ्रष्टाचार के आरोप मे घिरे  प्रधान व  उसके  साथी पर अब  एक महिला ने  सरकारी कमरा बनाने के ऐवज में पचास हजार रुपये लेने का  आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि प्रधान ने न तो कमरा बनवाया और न ही रुपये वापस किए।
पीड़ित महिला रामबती पत्नि टीका राम ने  पुलिस को तहरीर देकर कारवाई की  मांग की है।  उनका आरोप है प्रधान ने  एक साल पहले रुपये लिये थे  लेकिन अब तक  कमरा नही बनवाया। रुपये वापस माग ने पर  प्रधान   गाली गलोज और झगडे पर  उतारू हो जाता हैl 
 रामवती ने बताया बह  बेहद गरीब परिवार से हैं  और मेहनत मजदूरी करके  परिवार का पाल पोषण करती है।  करीब एक बर्ष पहले  प्रधान गुड्डू उर्फ इमदाद  खा  पुत्र मंगल खा और  वाहिद पुत्र शहादत खा  उनके घर आये थेl  उन्होंने  सरकारी कमरा बनाने के नाम से  पचास हजार रुपये लिये थेl

 महिला का आरोप है  प्रधान ने आज कल आज कल कहकर एक साल बिता दियाl  जब उन्होने प्रधान से अपने रुपये वापस मागे तो उसने रुपये देने  से साफ़ इंकार दिया। आरोप है कि  प्रधान ने  गाली गलोज की  और जान से मारने की धमकी दी।  महिला कई बार  रुपये वापस करने को कह चुकी है। इससे पहले भी  प्रधान पर कई बार भ्रष्टाचार के आरोप लग चुके है कई आरोप सिद्ध  भी  हो चुके  है। इस  सम्बन्ध में  थानाध्यक्ष राजेश बैंसला से बात की तो उन्होंने बताया तहरीर आई है जांच की जा रही है आरोप सिद्ध हुए तो  कारवाई की जायेगी।