तथागत बुद्ध ने दिया प्रेम, शांति और मैत्री का संदेश: नीरज मौर्य
1. बुद्ध जयंती समारोह आयोजित
Bareilly News: संजय कम्युनिटी हॉल में रविवार को बुद्ध जयंती समारोह समिति के तत्वावधान में भव्य बुद्ध जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद आवंला नीरज मौर्य ने कहा कि तथागत गौतम बुद्ध ने विश्व को प्रेम, शांति, करुणा और मैत्री का संदेश देकर सामाजिक कुरीतियों, पाखंड और अंधविश्वास को जड़ से समाप्त करने का मार्ग प्रशस्त किया।
सांसद मौर्य ने कहा कि भगवान बुद्ध ने "जियो और जीने दो" का मंत्र देकर समाज को भाईचारे, शिक्षा, शील और वैज्ञानिक दृष्टिकोण की ओर अग्रसर किया। उन्होंने कहा कि आदर्श समाज की स्थापना में बुद्ध का योगदान अतुलनीय है।
मुख्य वक्ता तपेंद्र प्रसाद शाक्य ने त्रिशरण, पंचशील, चार आर्य सत्य, अष्टांगिक मार्ग, दस पारमिताएं और मध्यम मार्ग (दो अतियों से परे) पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध के सिद्धांत आज के युग में भी मानवता के लिए मार्गदर्शक हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ज्ञानेंद्र सिंह मौर्य एडवोकेट ने की और संचालन बनवारी लाल मौर्य एडवोकेट एवं रमेश मौर्य ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम संयोजक रामपाल सिंह मौर्य ने सभी आगंतुकों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
समारोह में पूर्व विधायक विजयपाल सिंह, इं. अनीस अहमद, जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप, डॉ. एम.एल. मौर्य, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बृजेंद्र पटेल, कल्पना सागर, आदेश यादव गुड्डू, मोहम्मद कलीमुद्दीन, खंजन लाल मौर्य, नंदकिशोर मौर्य, राज सिंह यादव, राम सिंह मौर्य सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस दौरान बुद्ध जयंती समारोह समिति के संयोजक देवेन्द्र मौर्य, शिव कुमार मौर्य, बी.डी. मौर्य, अशोक महान सेवा संघ के अध्यक्ष कुंवर भूपेंद्र मौर्य समेत अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।