हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, आधे घंटे जाम रहा हाइवे, बड़ा हदसा टला
बरेली। बरेली-नैनीताल हाईवे पर कस्बा देवरनियां के में कोतवाली के पास रविवार एक बड़ा हादसा होने से बच गया। गन्ना लदी एक ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से हाईवे आधे घंटे तक जाम रहा।
बरेली-नैनीताल हाईवे पर ओवरलोड वाहन बेखौफ होकर दोड़ते हैं। यह हाईवे किनारे स्थित कोतवाली देवरनियां के सामने से गुजर जाते हैं, मगर पुलिस सब कुछ देखकर भी मूक-दर्शक बनी रहती है। रविवार दोपहर हुआ हादसा भी इसी का परिणाम है। गन्ना लदी एक ट्रैक्टर-ट्राली देवरनियां कोतवाली से चंद कदम दूरी पर रेलवे फाटक के सामने डिवाइडर पर चढ़कर पलट गाई। गनीमत रही कि पास से कोई बड़ा वाहन नहीं गुजर रहा था, और न लोग थे। वरना बड़ा हादसा हो जाता। गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से अफरा-तफरी मच गई, और हाईवे पर करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा। इस हादसे में ट्रैक्टर-ट्राली चालक को मामूली चोटें आई हैं।
हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम को खुलवाया। टैक्टर-ट्राली चालक दूसरे वाहन में भरकर गन्ना चीनी मिल ले गया। मगर, पुलिस ने ओवरलोड पर कोई कार्रवाई फिर भी नहीं की।