विहिप की जिला बैठक नवाबगंज में सम्पन्न

नवाबगंज में विश्व हिन्दू परिषद की जिला बैठक आयोजित हुई, जिसमें प्रांतीय पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में आगामी छह माह की संगठनात्मक कार्ययोजना पर चर्चा की गई।

विहिप की जिला बैठक नवाबगंज में सम्पन्न
HIGHLIGHTS:

➡️ नवाबगंज में विहिप की जिला स्तरीय बैठक
➡️ छह माह की संगठनात्मक कार्ययोजना पर चर्चा
➡️ प्रांतीय पदाधिकारियों का मार्गदर्शन
➡️ संगठन विस्तार और जनसंपर्क पर जोर

 सरफराज़ खान / जन माध्यम

सैंथल (बरेली)। विश्व हिन्दू परिषद, जिला-बहेड़ी की जिला स्तरीय बैठक नगर नवाबगंज में आयोजित की गई। यह बैठक वर्ष 2026 की प्रथम प्रांतीय बैठक (10–11 जनवरी, एटा) में प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुपालन एवं आगामी छह माह की संगठनात्मक कार्ययोजना के निर्धारण के उद्देश्य से बुलाई गई थी।

बैठक में विभाग संगठन मंत्री देवेंद्र सोम, विभाग मंत्री मानवेंद्र सिंह राणा, प्रांत प्रचार-प्रसार प्रमुख दिव्य चतुर्वेदी तथा प्रांत धर्म प्रसार प्रमुख त्रिभुवन का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने, जनसंपर्क बढ़ाने और आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया।

बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बाबूराम गंगवार ने की, जबकि संचालन जिला मंत्री अविनाश मिश्रा ने किया। वक्ताओं ने कहा कि संगठनात्मक एकजुटता और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से ही समाजहित के कार्यों को गति दी जा सकती है।

बैठक के उपरांत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज परिसर में कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

बैठक में नंदकिशोर, अरविंद गुप्ता, जितेंद्र चड्डा, सुरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र गंगवार, राजा महाजन, वीरपाल, कृष्ण अवतार शर्मा, सुरेश शर्मा, विपिन गंगवार, नेत्रपाल, महावीर, सुमित, दिनेश शर्मा सहित जिले में निवास करने वाले समस्त विभाग पदाधिकारी, जिला टोली एवं सभी प्रखंड टोली के सदस्य उपस्थित रहे।