नितिन नवीन के निर्वाचन पर जश्न
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नितिन नवीन के निर्वाचन से सैंथल में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी जताई और उनके नेतृत्व को प्रेरणास्रोत बताया।
➡️ नितिन नवीन के निर्वाचन पर सैंथल में उत्साह
➡️ भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई
➡️ नेतृत्व को बताया संगठन के लिए प्रेरणास्रोत
➡️ किसान मोर्चा व युवा मोर्चा के नेता रहे मौजूद
सरफराज़ खान / जन माध्यम
सैंथल (बरेली)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर आदरणीय नितिन नवीन के निर्वाचित होने की खबर से सैंथल में उत्साह का माहौल बन गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के लिए नई ऊर्जा का संकेत बताते हुए मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री नितिश उपाध्याय एडवोकेट एवं भाजपा युवा नेता विनय चौधरी ने कार्यकर्ताओं के साथ एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और बधाई दी। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नितिश उपाध्याय एडवोकेट ने कहा कि नितिन नवीन का लंबा संगठनात्मक अनुभव, उनकी कर्मठता और पार्टी विचारधारा के प्रति अटूट निष्ठा उन्हें एक मजबूत नेतृत्वकर्ता बनाती है। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में भाजपा संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा युवाओं को आगे बढ़ने की नई प्रेरणा मिलेगी।
भाजपा युवा नेता विनय चौधरी ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व का यह निर्णय संगठन को नई दिशा और गति देगा। उन्होंने विश्वास जताया कि नितिन नवीन के मार्गदर्शन में पार्टी आने वाले समय में और मजबूती के साथ जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाएगी।
इस मौके पर मुकेश शर्मा, हरपाल मौर्य, राहुल गुप्ता, मगन जैदी, राजू हिंदुस्तानी, हसन मियां, याकूब जैदी, असगर अली, महिपाल गंगवार, मुकेश सागर, अर्जुन सिंह, मुहद्दिश मेहदी, अजय मौर्य, कासिफ अली सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त कीं और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।