अखिलेश यादव का बरेली पहुँचे पर जोरदार हुआ स्वागत

परिवार और समर्थकों ने किया गर्मजोशी से स्वागत, ग्रांड निर्वाणा होटल में विधायक की बेटी की शादी में करेंगे शिरकत की 

अखिलेश यादव का बरेली पहुँचे पर जोरदार हुआ स्वागत
HIGHLIGHTS:

➡️ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बरेली में गर्मजोशी से स्वागत।
➡️ पूर्व जिला अध्यक्ष अगम मौर्य व कार्यकर्ताओं से की मुलाकात।
➡️ पार्टी की रणनीति और विकास योजनाओं पर चर्चा।
➡️ ग्रांड निर्वाणा होटल में विधायक अताउर रहमान की बेटी की शादी में शिरकत।
➡️ दौरे से सपा कार्यकर्ताओं में उत्साह और सियासी हलचल तेज।

पूर्व जिला अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं से की मुलाकात


जन माध्यम 
बरेली।
समाजवादी पार्टी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को बरेली पहुँचे और अपने कार्यक्रम के तहत पूर्व जिला अध्यक्ष अगम मौर्य के आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने मौर्य परिवार और स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और आगामी सियासी योजनाओं पर चर्चा की।अखिलेश यादव के स्वागत के लिए पूर्व जिला अध्यक्ष के आवास के आसपास सपा कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी रही। कार्यकर्ताओं ने हाथों में पार्टी के झंडे और बैनर लेकर उनका स्वागत किया। अखिलेश यादव ने सभी से बातचीत की और क्षेत्रीय विकास, पार्टी की नीतियों और आगामी चुनावी रणनीति पर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया।कार्यक्रम का क्रम और सामाजिक सहभागिता

कुछ समय तक परिवार और कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ग्रांड निर्वाणा होटल पहुंचे । और इज्जतनगर थाना क्षेत्र के नैनीताल रोड पर स्थित यह होटल शहर के प्रमुख आयोजनों और सामाजिक समारोहों के लिए जाना जाता है।

ग्रांड निर्वाणा होटल में विधायक अताउर रहमान की बेटी की शादी का भव्य समारोह आयोजित किया गया था। अखिलेश यादव समारोह में शामिल हुए और युवा जोड़े को बधाई देने के साथ-साथ उपस्थित अतिथियों और पार्टी समर्थकों से भी संवाद करेंगे।प्रेस कॉन्फ्रेंस और राजनीतिक संदेश शादी समारोह के दौरान अखिलेश यादव ग्रांड निर्वाणा होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। इस अवसर पर वह प्रदेश और जिले की सियासी परिस्थितियों पर प्रकाश डालेंगे, साथ ही पार्टी की आगामी रणनीतियों और स्थानीय विकास योजनाओं को भी साझा करेंगे।

सपा अध्यक्ष का यह दौरा न केवल पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए उत्साहजनक रहा, बल्कि शहर की सियासी हलचलों पर भी असर डालने वाला माना जा रहा है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि अखिलेश यादव का यह दौरा क्षेत्र में पार्टी की पकड़ को मजबूत करने और आगामी चुनावों के लिए तैयारियों को गति देने वाला है।

स्थानीय प्रतिक्रिया और माहौल

अखिलेश यादव के आगमन से स्थानीय बाजार और प्रमुख मार्गों पर हलचल बढ़ गई। कार्यकर्ताओं ने सड़क पर स्वागत किया और कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के विशेष प्रबंध भी किए गए। होटल और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस और सुरक्षा कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई थी, ताकि किसी प्रकार की बाधा या अव्यवस्था न उत्पन्न हो।परिजनों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान अखिलेश यादव ने सभी से शांति, समर्पण और पार्टी के मूल सिद्धांतों के पालन का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि संगठन की ताकत कार्यकर्ताओं के एकजुट प्रयासों में निहित है और आने वाले समय में बरेली की जनता के विकास के लिए सपा हमेशा प्रतिबद्ध रहेगी।