शर्मनाक! बहेड़ी स्कूल हेडमास्टर आते हैं रोज़ लेट, प्रधान प्रतिनिधि से अभद्रता – BSA ने नहीं ली सुध, बच्चों का भविष्य बर्बाद!
बहेड़ी: प्राथमिक विद्यालय पिंदारी अभयचंद के हेडमास्टर विवेक त्रिवेदी पर रोज़ देर से आने व अभद्रता का आरोप। प्रधान प्रतिनिधि खजान सिंह की शिकायत पर BSA ने कोई एक्शन नहीं लिया।
↗️ हेडमास्टर विवेक त्रिवेदी रोज़ घंटों लेट आते हैं
↗️ कारण पूछने पर प्रधान प्रतिनिधि से अभद्रता!
↗️ खजान सिंह गुर्जर ने BSA से कई बार शिकायत की
↗️ BSA ने कोई संज्ञान नहीं लिया, कोई कार्रवाई जीरो
↗️ स्कूल में पढ़ाई शून्य, सिर्फ मिड-डे मील का लालच
↗️ बच्चों का भविष्य अंधकार में, संख्या तेजी से गिर रही
↗️ RTE का स्लोगन सिर्फ कागजों में, हकीकत जीरो
↗️ विभाग न जागा तो मासूमों की जिंदगी बर्बाद!
मुमताज़ अली/ जन माध्यम
बहेड़ी। सरकारी विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था दिन व दिन लचर होती जा रही है। मिड्डे मिल और छात्रवृत्ति के लालच मे बच्चे जैसे तैसे स्कूल पहुंच जाते हैं लेकिन सरकार से मोटी तन्खाव हासिल करने वाले शिक्षक बच्चों को पढ़ाने मे कोई रूचि नही दिखाते हैं। सरकारी विद्यालयों में अव्यस्थाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं जिस कारण इन विद्यालयों मे बच्चों की संख्या मे गिराबट आ रही है।
प्राथमिक विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय पिंदारी अभयचंद हेड मास्टर लगातार विद्यालय लेट पहुंच रहे हैं। आरोप है की जब उनसे लेट आने का कारण पूछा जाता है तो वह ग्राम प्रधान प्रतिनिधि से अभद्रता करते है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि खजान सिंह गुर्जर हेड मास्टर विवेक त्रिवेदी की शिकायत बी एस ए से कर चुके हैं लेकिन शिक्षा विभाग के अधिकारी उनकी शिकायत पर कोई गौर नही कर रहे हैं। हेड मास्टर लगातार बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। विद्यालय परिसर के अंदर कोई ऐसा क्रियाकलाप नहीं हो रहा है जिससे कि बच्चों का भविष्य उज्जवल हो सके। सबको शिक्षा का अधिकार देने वाली सरकार का स्लोगन सिर्फ एक ढकोसला ही साबित होता नज़र आ रहा है। अगर विभाग ने लापरवाही बरतने वाले हेडमास्टर के खिलाफ कार्रवाई नही की तो इसका खामियाज़ा यहाँ पढ़ने वाले बच्चों को भुगतना पड़ेगा।