सीएम के दौरे पर सख्त ट्रैफिक डायवर्ट
सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरे को देखते हुए बरेली में आज और कल तक भारी वाहनों की एंट्री बंद, पुराना रोडवेज सील और सभी मुख्य मार्गों पर सख्त ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है।
➡️ सीएम योगी के आगमन पर सभी बॉर्डरों पर भारी वाहनों की नो एंट्री
➡️ शहर में आज–कल तक पुराना रोडवेज बस स्टैंड पूरी तरह सील
➡️ केवल सैटेलाइट बस स्टैंड से ही बसों का संचालन
➡️ पीलीभीत–नैनीताल और दिल्ली–रामपुर मार्गों पर सख्त डायवर्ट
➡️ ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई
आज और कल तक भारी वाहनों की एंट्री बंद, पुराना रोडवेज भी सील
जन माध्यम
बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बरेली आगमन को देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह विशेष सुरक्षा मोड में डाल दी गई है। आज सुबह 7 बजे से कल तक शहर की सीमाओं में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसके साथ ही पुराने रोडवेज बस स्टैंड से बसों का संचालन दो दिन के लिए पूरी तरह रोक दिया गया है। प्रशासन का लक्ष्य है सीएम के दौरे के दौरान शहर के भीतर यातायात एकदम सुचारू, सुरक्षित और नियंत्रित रहे।
परसाखेड़ा रोड नंबर एक विल्वा पुल, लालपुर कट, विलयधाम, नवदिया झाड़ा, ट्रांसपोर्ट नगर, रामगंगा तिराहा और बुखारा मोड़ पर पुलिस ने भारी वाहनों को रोकने के लिए सख्त नाकेबंदी लगा दी है। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि कोई भी वाहन गलती से भी शहर की तरफ न बढ़े। दिल्ली और रामपुर की ओर से आने वाला भारी ट्रैफिक झुमका तिराहा से सीधा बड़े बाईपास पर डायवर्ट कर दिया जाएगा। पीलीभीत और नैनीताल की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को बदायूं देवचरा की ओर से वैकल्पिक मार्ग ही अपनाना होगा। वहीं लखनऊ से दिल्ली जाने वाले ट्रकों को फरीदपुर और इन्वर्टिस तिराहे से बड़े बाईपास पर भेजा जाएगा। पुलिस ने साफ कहा है मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।आज और कल को पुराना रोडवेज बस स्टैंड पूरी तरह बंद रहेगा। बदायूं, लखनऊ, दिल्ली, रामपुर, पीलीभीत और नैनीताल की ओर आने जाने वाली सभी बसें सैटेलाइट बस स्टैंड से ही संचालित होंगी। सीएम योगी के दौरे को लेकर पूरे जिले में सुरक्षा और यातायात दोनों व्यवस्थाएं अब पूरी तरह पुलिस की कड़ी निगरानी में रहेंगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को देखते हुए शहरवासियों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है। वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, अन्यथा लंबे जाम का सामना करना पड़ सकता है। शहर के मुख्य मार्गों पर कड़ी निगरानी रहेगी और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अगले आज और कल तक यातायात व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रित रहेगी।
एसपी ट्रैफिक मो.अकमल खान