जिम में इंस्टाग्राम विवाद का धमाका

बरेली एयू फिटनेस जिम में हंगामा: शादीशुदा महिला ट्रेनर की इंस्टाग्राम दोस्ती से भाई पर हमला। शोएब फरार, जिम मालिक अभय गिरफ्तार। जान से मारने की धमकी, पुलिस एक्शन में।

जिम में इंस्टाग्राम विवाद का धमाका
HIGHLIGHTS:

➡️ शादीशुदा महिला की जिम ट्रेनर शोएब से इंस्टाग्राम दोस्ती
➡️ बहन को घर ले जाने गए भाई की जिम में बेरहमी से पिटाई
➡️ जिम मालिक अभय उपाध्याय सहित 6 पर मारपीट व धमकी का मुकदमा
➡️ आरोपियों ने दी जान से मारने की धमकी
➡️ जिम मालिक अभय गिरफ्तार, मुख्य आरोपी शोएब फरार
➡️ महिला को पुलिस सुरक्षा में लिया गया
➡️ एसपी सिटी: मामला गंभीर, हरियाणा पुलिस से समन्वय

ट्रेनर शोएब व जिम मालिक समेत छह पर मुकदमा दर्ज

जन माध्यम 
बरेली।
इज्जतनगर थाना क्षेत्र स्थित मिनी बाइपास के एयू फिटनेस जिम में गुरुवार शाम अचानक हंगामा मच गया। एक युवती को लेने पहुंचे उसके भाई पर जिम मालिक और सहयोगियों ने हमला कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर प्रेमी ट्रेनर शोएब, जिम मालिक अभय उपाध्याय सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, कर्मचारी मोहल्ला निवासी युवती की शादी छह वर्ष पहले मैनपुरी जिले के किशनी क्षेत्र में हुई थी। पति गुरुग्राम में नौकरी करता है और दंपती का पांच साल का बेटा भी है। पति से विवाद होने पर युवती छह महीने पहले मायके आ गई और यहीं मिनी बाइपास स्थित जिम में ट्रेनर की नौकरी करने लगी।इसी दौरान इंस्टाग्राम के जरिए उसकी दोस्ती जिम ट्रेनर शोएब से हो गई। नज़दीकियाँ बढ़ीं तो युवती ने उसी जिम में काम करना शुरू कर दिया। परिवार को जब इसकी भनक लगी तो भाई ने बहन को लौटाने की कोशिश की। उसका आरोप है कि इसी बात पर जिम मालिक अभय उपाध्याय, शोएब और उनके साथियों ने उसे घेरकर मारपीट की। भाई को जमकर पीटा गया और जिम परिसर में अफरा-तफरी फैल गई।तहरीर में यह भी कहा गया है कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने जिम मालिक अभय को हिरासत में ले लिया है, जबकि शोएब फरार है। उसके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि मामला गंभीर है। युवती की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उसे पुलिस की निगरानी में लिया गया है और हरियाणा पुलिस से समन्वय कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। इज्जतनगर इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह ने बताया कि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।