क्लासिक लॉ कॉलेज में विधिक रैली

बरेली के क्लासिक लॉ कॉलेज में विधिक जागरूकता दिवस पर रैली और परिचर्चा आयोजित। NSS छात्रों ने ग्राम महेशपुरा ठाकुरान में ग्रामीणों को कानूनी अधिकारों की जानकारी दी।

क्लासिक लॉ कॉलेज में विधिक रैली
HIGHLIGHTS:

➡️ क्लासिक लॉ कॉलेज में विधिक जागरूकता दिवस पर रैली और परिचर्चा
➡️ NSS छात्रों ने महेशपुरा ठाकुरान में ग्रामीणों को कानूनी जानकारी दी
➡️ वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने कानूनी साक्षरता को लोकतंत्र की नींव बताया

ग्रामीणों को कानूनी अधिकारों की जानकारी दी रैली से दिया संदेश

जन माध्यम
बरेली।
क्लासिक कॉलेज ऑफ लॉ, बरेली में शनिवार को विधिक जागरूकता दिवस के अवसर पर विधिक परिचर्चा एवं रैली का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के हर तबके तक कानूनी अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी पहुंचाना रहा।

एनएसएस इकाई के छात्र-छात्राओं ने ग्राम महेशपुरा ठाकुरान में रैली निकालकर ग्रामीणों को कानून की बुनियादी जानकारी दी और नारे लगाकर जन-जागरूकता का संदेश दिया कानून की समझ, न्याय का हक़।

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता नरेंद्र कुमार सिंह और विशिष्ट अतिथि  प्रमोद कुमार जौहरी का स्वागत शाल और स्मृति चिन्ह भेंटकर किया गया। दोनों अतिथियों ने युवाओं को न्याय व्यवस्था की बारीकियों से परिचित कराया और कहा कि कानूनी साक्षरता ही सशक्त लोकतंत्र की नींव है।

महाविद्यालय की वरिष्ठ प्रवक्ता शुमैला अंजुम और  दीपक मोहर गुप्ता ने कार्यक्रम का संचालन किया। आयोजन को सफल बनाने में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी  के. के. गंगवार और प्रवक्ता मोहम्मद हस्सान रज़ा ख़ान का मार्गदर्शन अहम रहा।

कार्यक्रम उत्साह, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल बन गया जहां शिक्षा और सेवा का सुंदर संगम देखने को मिला।