इलाज के दौरान पुलिसकर्मी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

एटा के पुलिसकर्मी मानपाल सिंह का ब्रेन हेमरेज से इलाज के दौरान निधन। परिवार में कोहराम, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

इलाज के दौरान पुलिसकर्मी की मौत, परिवार में मचा कोहराम
मृतक का फाइल फोटो
HIGHLIGHTS:

➡️ एटा के पुलिसकर्मी मानपाल सिंह का इलाज के दौरान निधन
➡️ परिवार और रिश्तेदारों में कोहराम, पत्नी और तीन बच्चे पीछे
➡️ पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

जन माध्यम
एटा।
जिले के थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव फर्दपूरा निवासी 48 वर्षीय पुलिसकर्मी मानपाल सिंह का इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके बेटे सत्यम ने बरेली पोस्टमार्टम हाउस पर जानकारी देते हुए बताया कि उनके पिता का चयन वर्ष 1997 में पुलिस भर्ती में हुआ था और वर्तमान में पिछले तीन वर्षों से बरेली पुलिस लाइन में तैनात थे।

बताया गया कि वर्ष 2022 में मानपाल सिंह को ब्रेन हेमरेज का अटैक पड़ा था, जिसके बाद से उनका लगातार इलाज चल रहा था। शनिवार सुबह अचानक उनकी हालत बिगड़ने के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार और रिश्तेदारों में कोहराम मच गया।

मृतक अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और एक बेटी को छोड़ गए हैं। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।