कासगंज-मथुरा पैसेंजर अब गंगापुर सिटी तक, यात्रियों को राहत

रेल प्रशासन ने कासगंज-मथुरा पैसेंजर ट्रेन का अस्थायी विस्तार गंगापुर सिटी तक किया। 4 से 15 अप्रैल तक यात्रियों को मिलेगी सुविधा।

कासगंज-मथुरा पैसेंजर अब गंगापुर सिटी तक, यात्रियों को राहत
HIGHLIGHTS:

ट्रेन का गंगापुर सिटी तक अस्थायी विस्तार

4 अप्रैल से 15 अप्रैल तक लागू व्यवस्था

कई प्रमुख स्टेशनों पर मिलेगा ठहराव

यात्रियों की सुविधा में होगा इजाफा

श्याम बिहारी भार्गव । जन माध्यम

मथुरा। यात्रियों की बढ़ती जरूरतों के बीच रेलवे ने राहत भरा कदम उठाया है अब सफर थोड़ा और आसान और सुविधाजनक होने जा रहा है।

रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 55335/55336 कासगंज जंक्शन–मथुरा जंक्शन पैसेंजर का अस्थायी विस्तार गंगापुर सिटी तक कर दिया है। यह व्यवस्था 04 अप्रैल 2026 से 15 अप्रैल 2026 तक प्रभावी रहेगी।

गाड़ी संख्या 55335 कासगंज जंक्शन से सुबह 11:40 बजे प्रस्थान करेगी और 14:20 बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेगी। इसके बाद 15:20 बजे मथुरा से रवाना होकर यह ट्रेन भरतपुर जंक्शन, बयाना जंक्शन, हिंडौन सिटी और श्री महावीर जी स्टेशन होते हुए शाम 18:20 बजे गंगापुर सिटी जंक्शन पहुंचेगी।

वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 55336 गंगापुर सिटी जंक्शन से शाम 19:00 बजे चलेगी और श्री महावीर जी, हिंडौन सिटी, बयाना जंक्शन व भरतपुर जंक्शन होते हुए रात 21:55 बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेगी। यहां से 22:00 बजे प्रस्थान कर यह ट्रेन कासगंज जंक्शन पर रात 00:30 बजे पहुंचेगी।

इस अस्थायी विस्तार से क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। खासतौर पर उन लोगों के लिए, जिन्हें गंगापुर सिटी तक यात्रा करने में पहले अतिरिक्त साधनों का सहारा लेना पड़ता था।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

अब सवाल यह है क्या यह अस्थायी सुविधा आगे स्थायी रूप ले पाएगी, या फिर यात्रियों को फिर से पुरानी परेशानी का सामना करना पड़ेगा?