मथुरा की प्रियांशी सिंह ने CBSE 10वीं में 96% अंक लाकर बढ़ाया मान
मथुरा की छात्रा प्रियांशी सिंह ने CBSE 10वीं में 96% अंक हासिल कर विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया
प्रियांशी सिंह ने हासिल किए 96% अंक
विद्यालय और परिवार का बढ़ाया मान
परिजनों और शिक्षकों ने दी बधाई
छात्रा की मेहनत और लगन लाई रंग
श्याम बिहारी भार्गव
जन माध्यम
मथुरा। मेहनत, लगन और सपनों को सच करने की चाह जब एक साथ मिलती है, तो सफलता खुद कदम चूमती है। मथुरा की एक बेटी ने अपनी इसी मेहनत से शानदार उपलब्धि हासिल कर सभी का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया।
श्री जी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर (बालिका वर्ग), मथुरा की छात्रा कु. प्रियांशी सिंह ने CBSE बोर्ड की कक्षा 10वीं में 96% अंक प्राप्त कर विद्यालय और अपने परिवार का नाम रोशन किया है।
प्रियांशी सिंह, श्रीमती खुशबू सिंह और श्री हेमन्त सिंह की पुत्री हैं, जिनकी इस सफलता ने पूरे परिवार में खुशी का माहौल बना दिया है।
इस उपलब्धि पर प्रियांशी की दादी श्रीमती रामेश्वरी देवी, ताऊ शशि सिंह, रजनीश सिंह, ताई रेखा सिंह, सरिता सिंह, पूनम सिंह, नाना डॉ. बी.वी. सिंह, नानी मधु सिंह, मामा मोहित सिंह, मामी भावना सिंह, बुआ प्रतिभा सिंह और किशन सिंह सहित सभी परिजनों ने खुशी जाहिर करते हुए उसे बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वरिष्ठ समाजसेवी श्याम बिहारी भार्गव एवं श्रीमती गीता भार्गव ने भी प्रियांशी को स्नेहिल आशीर्वाद देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रियांशी की इस सफलता ने यह साबित कर दिया कि कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
यह उपलब्धि मथुरा के छात्रों के लिए प्रेरणा बनकर सामने आई है।