मीरगंज में गन्ना भुगतान पूरा, 314.39 करोड़ सीधे किसानों के खातों में
मीरगंज में धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड ने 314.39 करोड़ रुपये का गन्ना भुगतान पूरा किया, किसानों के खातों में सीधे भेजी गई रकम
314.39 करोड़ रुपये का भुगतान पूरा
80.19 लाख कुंतल गन्ने की हुई खरीद
किसानों के खातों में सीधे पहुंची रकम
कृषि उपचार व कीट नियंत्रण सुविधाएं भी उपलब्ध
कर्ण पाल सिंह। जन माध्यम
मीरगंज।बरेली। लंबे इंतजार के बाद जब मेहनत की कमाई सीधे खाते में पहुंची, तो किसानों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। मीरगंज क्षेत्र में गन्ना भुगतान पूरा होने के साथ ही किसानों को बड़ी राहत मिली है।
धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड, इकाई मीरगंज द्वारा पेराई सत्र 2025-26 का समस्त गन्ना मूल्य भुगतान पूरा कर दिया गया है। कुल ₹314.39 करोड़ की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी गई है।
जानकारी के अनुसार मिल द्वारा कुल 80.19 लाख कुंतल गन्ने की खरीद की गई। पेराई सत्र का समापन 03 मार्च 2026 को सफलतापूर्वक किया गया, जिसके बाद 16 मार्च 2026 तक पूरा भुगतान कर दिया गया।
गन्ना भुगतान मिलते ही किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई। कई किसानों ने इसे समय पर मिली बड़ी राहत बताया, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड द्वारा किसानों को भूमि उपचार और कीट नियंत्रण से जुड़ी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।
उपलब्ध उत्पाद/सुविधाएं:
- ट्राइकोडर्मा
- हेक्सास्टॉप
- नैटजेन
- फेरोमोन ट्रैप
किसान इन सुविधाओं के बारे में अधिक जानकारी के लिए संबंधित विभाग से संपर्क कर सकते हैं।