मीरगंज समाधान दिवस में शिकायतों की भरमार, अफसर सख्त
बरेली के मीरगंज तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, कई विभागों की शिकायतें आईं, सीडीओ ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश।
मीरगंज तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित
राजस्व विभाग की सबसे ज्यादा शिकायतें
मौके पर 4 शिकायतों का निस्तारण
सीडीओ ने अफसरों को लगाई फटकार
करण पाल सिंह । जन माध्यम
मीरगंज।बरेली। उम्मीद लेकर पहुंचे फरियादियों के चेहरों पर सवाल साफ थे क्या इस बार उन्हें न्याय मिलेगा या फिर वही पुरानी कहानी दोहराई जाएगी?
शनिवार 4 अप्रैल को तहसील सभागार में मुख्य विकास अधिकारी देवयानी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान उपजिला अधिकारी आलोक कुमार सिंह, तहसीलदार आशीष कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी पुलिस अजय कुमार सिंह समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
समाधान दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। सबसे ज्यादा 16 शिकायतें राजस्व एवं आपदा विभाग से संबंधित रहीं, जो एक बार फिर जमीन और प्रशासनिक विवादों की गंभीरता को उजागर करती हैं। इसके अलावा ग्राम विकास विभाग से 2, पुलिस विभाग से 4, खाद्य एवं रसद विभाग से 7, ऊर्जा विभाग से 5 और चकबंदी व नगर विकास विभाग से एक-एक शिकायत दर्ज की गई।
हालांकि मौके पर ही 4 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया, लेकिन बाकी मामलों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए सख्त निर्देश दिए गए कि सभी शिकायतों का निस्तारण शीघ्र और निष्पक्ष तरीके से किया जाए।
मुख्य विकास अधिकारी देवयानी ने इस दौरान अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी भी जताई। उन्होंने साफ कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कोई भी फरियादी तहसील से निराश होकर वापस नहीं जाना चाहिए। हर व्यक्ति को न्याय मिलना ही प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
तहसील सभागार में लगभग सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे, लेकिन बड़ा सवाल अब भी बना हुआ है क्या कागजों में दर्ज शिकायतें जमीनी स्तर पर भी उतनी ही तेजी से सुलझेंगी?
यह समाधान दिवस सिर्फ औपचारिकता नहीं, बल्कि प्रशासन की जिम्मेदारी की असली परीक्षा है। अब देखना यह होगा कि दिए गए निर्देशों का असर कितना दिखता है और फरियादियों को कब तक न्याय मिल