मीरगंज में भीषण हादसा, बाइक सवार युवक की मौत

मीरगंज में नल नगरिया और भाखड़ा पुल के बीच अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में 19 वर्षीय राजा बाबू की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

मीरगंज में भीषण हादसा, बाइक सवार युवक की मौत
मृतक का फाइल फोटो
HIGHLIGHTS:

ल नगरिया और भाखड़ा पुल के बीच हुआ दर्दनाक हादसा।

19 वर्षीय राजा बाबू की मौके पर मौत, दो लोग गंभीर घायल।

पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुटी।

जन माध्यम
बरेली।
मीरगंज क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर बुधवार देर शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

बल्लिया धनेटा निवासी राजा बाबू अपने बहनोई चंद्र मोहन और नेमचंद निवासी भऊआ नगला, थाना सिरौली के साथ मोटरसाइकिल से मीरगंज से गांव लौट रहे थे। नल नगरिया और भाखड़ा पुल के बीच पीछे से आए तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि राजा बाबू की मौके पर ही मौत हो गई। चंद्र मोहन और नेमचंद गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया है। मीरगंज पुलिस के अनुसार दुर्घटना के बाद फरार अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।