मीरगंज सड़क चौड़ीकरण का विधायक ने किया निरीक्षण अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

मीरगंज-दिवना मार्ग पर चल रहे चौड़ीकरण कार्य का विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने औचक निरीक्षण किया, समय-सीमा व गुणवत्ता पर सख्त निर्देश।

मीरगंज सड़क चौड़ीकरण का विधायक ने किया निरीक्षण अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
HIGHLIGHTS:

➡️ विधायक डॉ. डीसी वर्मा का औचक निरीक्षण
➡️ मीरगंज-दिवना मार्ग चौड़ीकरण तेज
➡️ लापरवाही बर्दाश्त नहीं – सख्त चेतावनी
➡️ समय सीमा में पूरा हो काम
➡️ लोगों की शिकायतें सुनीं, तुरंत कार्रवाई
➡️ क्षेत्र को मिलेगी बड़ी राहत

 क्षेत्रीय विधायक डॉ डीसी वर्मा की पैरवी लाई रंग  सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू

कर्ण पाल सिंह/ जन माध्यम

मीरगंज। गुरुवार को दोपहर के समय दिवना एवं मीरगंज मार्ग पर जारी सड़क चौड़ीकरण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का विधायक डॉ. डी.सी. वर्मा ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क निर्माण से जुड़े सभी चरणों की विस्तार से जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को निर्माण मानकों के अनुसार कार्य कराने के स्पष्ट निर्देश दिए।
विधायक डॉ. वर्मा ने निर्माण स्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों की शिकायतें भी सुनीं। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने के कड़े निर्देश दिए।
विधायक ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्रवासियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और विकास कार्यों को भी नई गति मिलेगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और अधूरे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।