काम करो या कार्रवाई झेलो, एसएसपी 

बरेली SSP अनुराग आर्य ने साइबर क्राइम और मिशन शक्ति की समीक्षा में लापरवाही पर बरस पड़े, कई थानों पर वेतन कटौती-चेतावनी।

काम करो या कार्रवाई झेलो, एसएसपी 
HIGHLIGHTS:

➡️ SSP अनुराग आर्य का पुलिस को कड़ा अल्टीमेटम
➡️ साइबर क्राइम और मिशन शक्ति पर दो लगातार मीटिंग
➡️ लापरवाही पर बरसी गाज – वेतन कटौती, चेतावनी, जांच
➡️ इज्जतनगर-सिरौली थानों पर 7-7 दिन सजा
➡️ हर थाने में तुरंत साइबर शिकायत निस्तारण अनिवार्य
➡️ महिला सुरक्षा में ढिलाई तो सख्त सजा

समीक्षा बैठक में साइबर क्राइम और महिला सुरक्षा पर कड़ा मंथन

डेस्क/ जन माध्यम 
बरेली।
बुधवार देर रात एसएसपी अनुराग आर्य ने जिले में साइबर अपराधों की रोकथाम और मिशन शक्ति अभियान को और मजबूत बनाने के लिए लगातार दो महत्वपूर्ण समीक्षा कीं गई । दोनों मीटिंग्स गूगल मीट के माध्यम से 5 बजे और 6 बजे हुईं, जिनमें जिले के सभी अपर पुलिस अधीक्षक,क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी और साइबर व मिशन शक्ति सेल के कार्मिक शामिल रहे।
पहली मीटिंग साइबर अपराधों पर केंद्रित रही। एसएसपी ने बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड, बैंकिंग धोखाधड़ी, फर्जी लिंक, ओटीपी स्कैम और सोशल मीडिया अपराधों की गहराई से समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि हर थाने में साइबर शिकायतों का त्वरित निस्तारण हो, डिजिटल फॉरेंसिक और तकनीकी विश्लेषण का अधिकतम उपयोग किया जाए, और स्कूल कॉलेजों में साइबर जागरूकता अभियान चलाए जाएँ। साथ ही 1930 हेल्पलाइन और साइबर पोर्टल पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
दूसरी मीटिंग मिशन शक्ति से जुड़ी थी, जिसमें महिलाओं और अधिक बालिकाओं की सुरक्षा पर विशेष चर्चा हुई। एसएसपी ने हेल्पलाइन 1090, 112, 181 की प्रभावशीलता, शिकायत निस्तारण, महिला बीट पेट्रोलिंग और महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए कहा कि महिला सुरक्षा, संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई सर्वोच्च प्राथमिकता है। ग्रामीण क्षेत्रों और शिक्षा संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए। मीटिंग के दौरान लापरवाही सामने आने पर एसएसपी ने कई पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की थाना प्रभारी इज्जतनगर और सिरौली पर 7–7 दिवस वेतन कटौती, कई थानों पर मिशन शक्ति और साइबर रजिस्टर अद्यावधिक न होने पर जांच, महिला कांस्टेबल और अन्य कर्मियों पर ओआर, तथा कई थाना प्रभारियों को चेतावनी जारी की गई। एसएसपी ने कहा जनता की सुरक्षा और महिलाओं का सम्मान सर्वोच्च है। साइबर अपराध पर तकनीकी दक्षता और महिला सुरक्षा में संवेदनशीलता अनिवार्य है। लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं। इन दोनों मीटिंग से साफ है कि बरेली में साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एसएसपी अनुराग आर्य पूरी फील्ड को सक्रिय मोड में ला चुके हैं।