श्री हनुमान धुन में डूबी नाथ नगरी: भक्तिमय हुआ शहर, जन्मोत्सव पर भंड़ारे, शोभायात्रायें
1. पुलिस लाइन में एडीजी रमित शर्मा ने कराया भंडारा
2. बड़ा बाग मंदिर में लगी भक्तों की भारी भीड़
बरेली। आस्थावान इस शहर को नाथ नगरी कहते हैं। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव को बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जगह जगह भंडारे हुए, शोभायात्रायें निकलीं। पुलिस लाइन मंदिर में भी एडीजी रमित शर्मा ने बड़े व विशाल भंडारे का आयोजन कराया, जिसमें पुलिस प्रशासन के अधिकारियों , पत्रकारों व नगर के गणमान्यजनों ने भाग लिया। कई स्थानों पर विशाल शोभायात्रायें भी निकलीं। बरेली जोन के अपर पुलिस महानिदेशक रमित शर्मा की ओर से बरेली पुलिस लाइन मंदिर में श्री हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। मंदिर में सभी ने हनुमान जी के दर्शन किए व भंडारा प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार, एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी सिटी मानुष पारिख समेत बड़ी संख्या में अधिकारी व पत्रकार व समाज के कई गणमान्यजन मौजूद रहे।
बड़ा बाग स्थित श्री हनुमान मंदिर में प्रभु श्री राम और हनुमान जी का गुणगान करने के साथ ही साथ भंडारे के प्रसाद का भी भक्तों ने आनंद लिया। आर्किटेक्ट सुमित अग्रवाल, शशांक अग्रवाल आदि ने भंडारा प्रसादी का वितरण किया। बड़ी संख्या में यहां भक्तजनों का आने का सिलसिला जारी रहा। शहर में कई स्थानों से शोभा यात्राएं निकाली गई। बैंड बाजे के साथ निकली इन शोभा यात्राओं में शामिल भक्त जन प्रभु श्री राम और हनुमान जी का गुणगान कर रहे थे। हनुमान जी के भक्तजन हाथों में केसरिया ध्वज लहराते हुए जय श्री राम जय श्री राम जय हनुमान का उद्घोष कर रहे थे। पीलीभीत बायपास रोड स्थित गार्डन सिटी के हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर भंडारे का आयोजन किया गया।
मारवाड़ी गंज के मंदिर से भी शोभायात्रा निकाली गई। रामपुर बाग से भी निकली शोभा यात्रा सिविल लाइन स्थित हनुमान मंदिर पर समाप्त हुई। मॉडल टाउन के श्री हरि मंदिर, श्री रामायण मंदिर, राजेंद्र नगर के बांके बिहारी मंदिर, केंट के धोपेश्वर नाथ मंदिर, अलखनाथ मंदिर, रामपुर बाग स्थित आनंद आश्रम,के साथ ही शहर के अनेक मंदिरों में हनुमान जन्मोत्सव पूर्ण श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया गया।
शहर के अन्य स्थानों पर हुए आयोजनों में रवि छाबड़ा, अनिलअरोड़ा, विजय गुप्ता, संजीव चांदना , गोविंद तनेजा, तिलक राज, दिनेश अरोड़ा, देवकीनंदन जोशी, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, महापौर डॉक्टर उमेश गौतम,, भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, समाजसेवी रमेश जैन सहित बड़ी संख्या में भक्तजन शामिल हुए।