पुलिस ने रेलवे सुरक्षा के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक, देवरनियां रेलवे स्टेशन पर जांच का लिया जायजा
देवरनियां, बरेली। रेलवे ट्रैक पर बढ़ती घटनाओं को लेकर सजग हुई कोतवाली देवरनियां पुलिस ने कोतवाल के नेतृत्व में रेलवे सुरक्षा का जायजा लिया। इस दौरान देवरनियां रेलवे स्टेशन पर ग्रामीणों को रेलवे सुरक्षा का पाठ पढाया।
हाल ही में जिले के एक रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पर की गई घटना और रेलवे की सुरक्षा को लेकर कोतवाली देवरनियां के प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा ने पुलिस बल के साथ रेलवे ट्रैक का जायजा लिया और देवरनियां रेलवे स्टेशन जाकर सुरक्षा को परखा। इस दौरान रेलवे स्टेशन मास्टर से जानकारी ली। इसके अलावा रेलवे लाइन किनारे गांव के ग्रामीणों को रेलवे सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश दिए।
साथ ही हिदायत भी दी कि किसी भी प्रकार की घटना होने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी। इस दौरान इंस्पेक्टर क्राइम रामवीर सिंह, हल्का दरोगा तेजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।