सपा मुखिया अखिलेश यादव ने दरगाह-ए-तहसीनी पर भेजी चादर

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने दरगाह-ए-तहसीनी पर भेजी चादर

बरेली। मुफ़्ती तहसीन रज़ा खाँ साहब के 18वें उर्स के मौके पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की ओर से चादर व मुबारक़ बाद का संदेश दरगाह ए तहसीनी पहुँचा।

शनिवार को पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप व महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने साहिबे सज़्ज़ादा हज़रत ज़नाब इंजिनियर शोहेब रज़ा खान साहब से मुलाक़ात कर सपा मुखिया अखिलेश यादव की ज़ानिब से उर्से पाक की मुबारक़बाद पेश की तथा दरगाह शरीफ़ पर चादर पोशी कर देश में अमन-चैन और अखिलेश यादव की बेहतर मुस्तकबिल और तरक्की की दुआएं मांगी।

इस मौके पर सपा प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप, महानगर अध्यक्ष शमीम खा सुल्तानी, पूर्व विधायक विजयपाल सिंह, डॉ.अनीस बेग, जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव, महानगर उपाध्यक्ष राजेश मौर्य, महानगर उपाध्यक्ष गोविंद सैनी, वरिष्ठ सपाई सरफराज वली खाँ, सैफ वली खाँ, पार्षद मो. आरिफ़ कुरैशी, पार्षद सनी मिर्जा, महानगर सचिव मो. वसीम, नाजिम कुरैशी, ज़िला सचिव परवेज यार खान, अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष असलम खान, मज़दूर सभा महानगर अध्यक्ष अशफ़ाक़ चौधरी, जितेंद्र मुंडे, राम सेवक प्रजापति, अनूप सागर, शिवम प्रजापति, आशू खान, संजीव कश्यप, रेहान अंसारी, संदीप मौर्य, आफ़ताब आलम, प्रमोद अग्रवाल आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे।